फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   231 infected so far found in Delhi's bus terminus 

दिल्ली के बस अड्डों पर अब तक 231 संक्रमित मिले, 19 दिन में 42 हजार से अधिक की जांच

Wed, 25 Nov 2020 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
231 infected so far found in Delhi's bus terminus 
सराय काले खां - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां आईएसबीटी पर यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। पिछले 19 दिनों में 42 हजार से अधिक यात्रियों की जांच में कुल 231 यात्री संक्रमित (पॉजीटिव) थे। हैरानी की बात यह है कि कुल पॉजीटिव मामलों में 60 फीसदी अकेले आनंद विहार बस अड्डा के हैं। अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार से सर्वाधिक बसें आती जाती हैं और यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से जांच भी कई गुना अधिक हुई है। 

विज्ञापन


आनंद विहार बस अड्डा से उतर प्रदेश और उतराखंड के शहरों के लिए रोजाना करीब औसतन 700-800 बसों का आवागमन होता है। इसमें यात्रियों की संख्या भी अधिक होती है। कश्मीरी गेट से भी रोजाना 600-700 बसें औसतन रोजाना आवागमन करती हैं जबकि सराय काले खां पर यह महज 200 के करीब है। 
विज्ञापन


43 हजार में से 231 यात्री कोरोना जांच में पॉजीटिव
पांच नवंबर से 23 नवंबर के बीच कश्मीरी गेट पर 10,593 यात्रियों की कोरोना जांच की गई। इनमें 60 पॉजीटिव मामले सामने आए। इस दौरान आनंद विहार बस अड्डा पर 26406 यात्रियों की जांच में 142 पॉजीटिव मामले मिले जबकि सराय काले खां में 5300 यात्रियों में से महज 29 पॉजीटिव मिले। 19 दिनों के दौरान तीनों बस अड्डों पर 42299 यात्रियों की जांच में 231 पॉजीटिव मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ नवंबर को सर्वाधिक 35 पॉजीटिव
कश्मीरी गेट पर चार, आनंद विहार पर 25 जबकि जबकि सराय काले खां पर छह पॉजीटिव केस मिले। इस दिन अधिक यात्रियों की जांच भी की गई। 19 दिनों में सराय काले खां पर आठ दिन एक भी यात्री पॉजी टिव नहीं निकला जबकि कश्मीरी गेट पर तीन और आनंद विहार पर दो दिन कोई भी पॉजीटिव नहीं आया। 11 नवंबर से पॉजीटिव मामलों में कमी आ रही है जबकि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी बस अड्डों पर आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या में पहले से बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि आनंद विहार पर जांच अधिक की जा रही है, इसलिए पॉजीटिव मामले अधिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed