फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   23 posts accepted in veterinary hospital in gurgaon

23 पद स्वीकृत, काम कर रहे सिर्फ सात,  बेहाल है पशु चिकित्सा केंद्र

Tue, 05 Apr 2016 12:00 PM IST
दिनेश देशवाल/अमर उजाला, गुड़गांव
दिनेश देशवाल/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 05 Apr 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
23 posts accepted in veterinary hospital in gurgaon
- फोटो : pti
मेवात के लोगों का मुख्य काम खेती और पशुपालन है। इसके बावजूद पशु चिकित्सा केंद्र में संसाधनों की भारी कमी है। जिले में 23 पशु चिकित्सकों के पद स्वीकृत है, लेकिन केवल 7 चिकित्सक ही यहां मौजूद हैं। इतना ही नहीं जिला मुख्यालय पर बैठने वाले उपनिदेशक का पद भी लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ है। इसके अलावा अन्य स्टाफ, अस्पताल इमारत, कार्यालय आदि के नाम पर असुविधाएं हैं। जिसके चलते पशुपालकों को झोलाछाप पशु चिकित्सकों के हाथों अपनी जेब कटवाने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन


वर्ष 2005 में मेवात जिला बनने के बाद पशु चिकित्सा विभाग में जिला स्तर पर उपनिदेशक का पद सृजित किया गया। लेकिन तभी से यह पद अधिकांश समय रिक्त ही रहा है। पशु चिकित्सा विभाग के मुताबिक जिले में 448 गांव है। जिनमें केवल 22 पशु अस्पताल खुले हुए हैं। एक अस्पताल के जिम्मे 20 से अधिक गांव आते हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर एक लैब भी बनाई हुई है। एक पशु अस्पताल पर एक पशु चिकित्सक की तैनाती आवश्यक है और एक चिकित्सक लैब में अनिवार्य है। इस प्रकार जिले में कुल 23 पशु चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। लेकिन सात चिकित्सक ही यहां तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में 61 पशु चिकित्सा डिस्पेंसरी भी खोली हुई हैं। जिन पर एक वैटेनरी लाइवस्टोक डेवलपमेंट असिस्टेंट (वीएलडीए)तैनात होता है। लेकिन यहां  27 वीएलडीए के पद रिक्त हैं। 


जिला मुख्यालय नूंह में उपनिदेशक कार्यालय की इमारत भी जर्जर हो चुकी है। जिसे पीडब्ल्यूडी बीएंड आर विभाग कंडम घोषित कर चुका है और नई इमारत के लिए 83 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा हुआ है। डॉक्टरों व सुविधाओं की कमी को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है, उम्मीद है कि जल्द कुछ समस्याओं का समाधान होगा।
- डॉ. नरेंद्र, कार्यकारी उप निदेशक नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed