{"_id":"5cae4ad1bdec2213e43a5eca","slug":"22-97-lakh-people-choose-gautam-buddh-nagar-mp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"22.97 लाख चुनेंगे गौतमबुद्ध नगर का सांसद, 1525 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22.97 लाख चुनेंगे गौतमबुद्ध नगर का सांसद, 1525 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान
Thu, 11 Apr 2019 01:28 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर आज मतदान होगा। कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 22.97 लाख मतदाता करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। जिले में 1525 और बुलंदशहर के 872 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वोट डालने जरूर जाएं। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सभी मतदेय स्थलों पर पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मतदान से पहले पीठासीन अधिकारी को प्रत्याशियों के एजेंट के सामने मॉकपोल करना होगा। अगर कोई एजेंट समय पर नहीं पहुंचता है तो उसका 15 मिनट तक इंतजार किया जाएगा। अगर तब भी नहीं आता है तो फिर पीठासीन अधिकारी मॉकपोल करा लेगा। मतदेय स्थल से 200 मीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया जाएगा, जबकि 100 मीटर दूरी तक भीड़ एकत्र होने नहीं दी जाएगी। शाम 6 बजे तक जो भी मतदाता बूथ पर आ जाएंगे, उनको वोट डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन
वोटर स्लिप के साथ आईडी होनी जरूरी
मतदान करने के लिए इस बार वोटर स्लिप ही काफी नहीं है। प्रशासन ने वोटर स्लिप बांटी है, लेकिन मतदाताओं को उसके साथ आयोग की तरफ से निर्धारित आईडी प्रूफ में से एक कागजात लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
कोई एक दस्तावेज लेकर मतदान करने जाएं
1. पासपोर्ट
2. मतदाता पहचान पत्र
3. ड्राइविंग लाइसेंस
4. पैन कार्ड
5. आधार कार्ड
6. सर्विस पहचान पत्र
7. मनरेगा जॉब कार्ड
8. फोटोयुक्त पासबुक
9. श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड
10. श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
11. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
12. सरकारी पहचान पत्र
देर रात तक मतदाताओं से मांगे वोट
मंगलवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम गया था। उसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। बुधवार देर रात तक प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का पूरा प्रयास किया, हालांकि प्रशासन की टीमों ने प्रत्याशियों पर नजर रखी।
अपनी कार से जा सकते हैं मतदान करने
वोट डालने के लिए मतदाता अपनी कार का प्रयोग कर सकते हैं। इस पर किसी तरह की रोक नहीं है। कार के पूरे कागजात साथ रखने होंगे। गाडी़ मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर खड़ी पड़ेगी।
84,916 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
नोएडा, दादरी और जेवर तीनों विधानसभा क्षेत्र में 18 से 19 साल के 84,916 मतदाता हैं, जो पहली बार वोट देंगे। हाल ही में इन सभी का मतदाता सूची में नाम जोड़ा गया है। हालांकि, अभी इस संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं अगर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस समय 18-19 वर्ष के 28,589 मतदाता थे।
वरिष्ठ नागरिक भी नहीं हैं कम
ज्यादातर प्रत्याशियों की नजर युवा मतदाताओं पर हैं, लेकिन जिले के वरिष्ठ नागरिक भी किसी से कम नहीं हैं। जिले में 60 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 1.69 लाख हैं। इनमें 60 से 69 साल के 10,0237, 70 से 79 साल के 49,053 और 80 से ऊपर के 20,149 मतदाता हैं। जो किसी भी प्रत्याशी की किस्मत का फैसला करने का दम रखते हैं।
लोकसभा सीट पर मतदेय स्थल
विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल
नोएडा 116 602
दादरी 174 535
जेवर 202 388
सिकंद्राबाद 226 451
खुर्जा 235 421
योग 953 2397
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में सीट पर मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता
नोएडा 3,80,581 2,87,581 03 6,68,095
दादरी 2,96,241 2,39,816 73 5,36,130
जेवर 1,82,335 1,51,188 14 3,33,537
खुर्जा 2,00,734 1,76,496 20 3,77,250
सिकंद्राबाद 2,03,174 179269 23 3,82,466
योग 12,63,065 10,34,280 133 22,97,478