फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   21 year old man got a heart attack dancing on DJ during Ganesh Visarjan

21 साल के कुणाल को आया हार्ट अटैक: गणेश विसर्जन के दौरान नाच रहा था डीजे पर, गम में बदल गईं खुशियां

Sat, 06 Sep 2025 11:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 11:12 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि युवक की मौत की वजह पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम करवाना जरूरी है। हालांकि आशंका व्यक्त की जा रही है कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई।

विज्ञापन
21 year old man got a heart attack dancing on DJ during Ganesh Visarjan
अस्पताल के बाहर खड़े कुणाल के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के पटेल नगर स्थित बलजीत नगर में शनिवार शाम गणेश विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। यहां डीजे की धुन पर नाचते-नाचते एक युवक अचेत होकर गिर गया। उसको नजदीकी बीएल कपूर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त कुणाल (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

युवक की मौत का पता चलते ही लोगों की खुशियां गम में बदल गईं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने जब पोस्टमार्टम की बात की तो परिजन नाराज हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि युवक की मौत की वजह पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम करवाना जरूरी है। हालांकि आशंका व्यक्त की जा रही है कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई।
 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुणाल प्राइवेट नौकरी करने के अलावा पढ़ाई भी कर रहा था। शनिवार को मोहल्ले से गणपति बप्पा की विदाई होना थी। पूरे मोहल्ले वाले खुशियां मनाते हुए डांस कर रहे थे। गणेश विसर्जन के लिए सभी को बवाना जाना था। घर के पास ही कुणाल बाकी लड़कों के साथ डांस कर रहा था। नाचते-नाचते वह बैठ गया और अचेत हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। कुणाल के परिजनों का कहना है कि उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed