{"_id":"c1dffd15a03ae303a296bbb46b6d1a29","slug":"21-million-people-have-already-registered-for-aadhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के लिए 21 लाख लोग करा चुके रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के लिए 21 लाख लोग करा चुके रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आधार कार्ड बनवाने के लिए अब तक 21 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि जिले की आबादी 16 लाख है। 60 फीसदी से अधिक लोग आधार कार्ड से वंचित हैं, जिनके लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
एक साल के दौरान आधार कार्ड बनाने के लिए विभिन्न एजेंसियों से दादरी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर समेत कई स्थानों पर रजिस्ट्रेशन किए गए।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में आधार कार्ड के लिए 21 लाख लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जबकि जिले की आबादी 16 लाख है। 60 फीसदी से अधिक लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है।
विज्ञापन
उनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन बाहरी जिलों के रहने वाले लोगों ने कराया है। ऐसे लोग नौकरी, कारोबार या पढ़ाई के लिए यहां आए हैं। उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने से इसकी संख्या जनसंख्या से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन
जिला संख्या अधिकारी दुर्गेश नंदनी ने बताया कि जिले में 21 लाख लोगों ने आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें बाहर से लोग अधिक है। स्थानीय निवासियों के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है।