{"_id":"6ac6347690602e039c019497","slug":"209-ews-flats-in-the-second-phase-of-the-dda-janta-housing-scheme-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158154-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीडीए जनता आवास योजना के दूसरे चरण में 209 ईडब्ल्यूएस फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीडीए जनता आवास योजना के दूसरे चरण में 209 ईडब्ल्यूएस फ्लैट
विज्ञापन
प्रगति-1, रोहतक रोड पर मिलेंगे फ्लैट, 7 दिसंबर तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जनता आवास योजना-2026 के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों के लिए 209 फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनके लिए ऑनलाइन पंजीकरण बुधवार से शुरू हो गया है। पंजीकरण 7 दिसंबर तक चलेगा। फ्लैटों का आवंटन पात्र आवेदकों के बीच कंप्यूटरीकृत ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।
डीडीए के अनुसार, योजना में शामिल फ्लैट प्रगति-1, रोहतक रोड पर जखीरा फ्लाईओवर के पास स्थित हैं। इच्छुक लोगों को डीडीए की ऑनलाइन आवास सेवा के माध्यम से आवेदन और पंजीकरण करना होगा। प्राधिकरण ने आवेदकों से आवेदन करने से पहले योजना की पात्रता, शर्तों और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।
15 दिसंबर को निकलेगा ड्रॉ
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीडीए आवेदनों की जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी करेगा। इसके बाद 15 दिसंबर को पात्र आवेदकों के बीच कंप्यूटरीकृत ड्रॉ निकाला जाएगा। डीडीए का कहना है कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को दिल्ली में किफायती आवास उपलब्ध कराना है। इससे कम आय वाले लोगों को अपना घर पाने का अवसर मिलेगा।