फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2000 square meters of land was captured instead of 200 In Greater Noida

UP: प्रदेश के इस जिले में 200 की जगह 2000 वर्गमीटर जमीन पर किया गया कब्जा, 500 करोड़ रुपये आंकी जा रही कीमत

Fri, 19 Jan 2024 09:15 AM IST
आकाश दुबे मनोज कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
मनोज कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 Jan 2024 09:15 AM IST
सार

प्राधिकरण अपनी इस जमीन को ही कब्जा मुक्त कराकर पात्र किसानों को छह फीसदी भूखंड देगा। इसके लिए प्राधिकरण अधिकारी फरवरी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन
2000 square meters of land was captured instead of 200 In Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के गांवों में किसानों ने 200 वर्गमीटर प्लाट की जगह 2000 वर्गमीटर जमीन कब्जा ली है। ग्रेनो प्राधिकरण अपनी इस जमीन को ही कब्जा मुक्त कराकर पात्र किसानों को 6 फीसदी भूखंड देगा। इसके लिए प्राधिकरण अधिकारी फरवरी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाएंगे। ग्रेनो वेस्ट के गांवों में इसके लिए किसानों को नोटिस और चेतावनी देना शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


ग्रेनो प्राधिकरण को करीब छह हजार किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड देने के लिए 178 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। प्राधिकरण ने जब इसके लिए जमीन की तलाश शुरू की तो गांवों से आकर किसानों ने ही बताया उनके गांवों में प्राधिकरण की जमीन कुछ अन्य किसानों ने कब्जा ली। अधिकारियों ने कीमत निकलवाई तो करीब 500 करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जा होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

 

दो गांवों में ही 225 करोड़ रुपये की जमीन मिल गई। इस क्रम में अधिकारियों ने मंगलवार को खैरपुर गांव में प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने वाले किसानों को रोक दिया।  चेतावनी दी कि उक्त जमीन पर निर्माण न कराएं। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि कुछ जमीन प्राधिकरण ने अधिग्रहीत कर रखी है और कोर्ट का भी कोई दखल नहीं है। ऐसी ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए चिह्नित करना शुरू कर दिया गया है।

जमीन के एवज में मिलता है आबादी भूखंड
जमीन अधिग्रहण के एवज में ग्रेनो प्राधिकरण चार और छह फीसदी आबादी भूखंड देता है। इसके लिए पात्रता तैयार कर भूलेख विभाग परियोजना और नियोजन विभाग को दी जाती है। इसके बाद किसानों के नाम से भूखंड आवंटित कर दिया जाता है।

कुछ जगहों पर किसान का 200 वर्गमीटर का प्लॉट अलॉट है, जबकि  उन्होंने दो हजार वर्गमीटर कब्जा ली है। जल्द ही इस जमीन को कब्जा मुक्त करा कर पात्र किसानों को आवंटित किया जाएगा। - रवि कुमार एनजी, सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed