फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2000 crore will be spent on Jewar Airport in the second phase

जेवर एयरपोर्ट: परिसंपित्तयों के लिए बांटे 11.98 करोड़, 5 गांवों के 272 किसानों के खाते में भेजी रकम

Tue, 18 Feb 2020 08:13 PM IST
अवधेश कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
2000 crore will be spent on Jewar Airport in the second phase
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को वित्तीय 2020-21 का बजट पेश किया। इस बजट में नोएडा एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह रकम नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण की जमीन अधिग्रहित करने पर खर्च होगी। दूसरे चरण में इसे चार से छह रनवे का बनाने का प्लान है।
विज्ञापन


दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट दो चरणों में बनना है। पहले चरण में दो रनवे का बनेगा, जिसके लिए ज्यूरिख कंपनी का चयन हो चुका है। अप्रैल में इसकी नींव रखे जाने के आसार हैं। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, जिसके एवज में जिला प्रशासन करीब 3167 करोड़ रुपये मुआवजा बांट चुका है, जिसमें से 37.5-37.5 फीसदी रकम प्रदेश सरकार व नोएडा प्राधिकरण ने दी है। शेष 12.5-12.5 फीसदी रकम ग्रेटर नोएडा व यीडा ने दी है। 
विज्ञापन


837 करोड़ रुपये पुनर्वास व अन्य के लिए भी इसी अनुपात में प्रदेश सरकार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा ने दिया है। एयरपोर्ट का पहला चरण दो रनवे का होगा। इसका काम शुरू होने की तिथि से तीन साल में पूरा हो सकेगा। 2023 में उड़ान सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। वहीं, दूसरे चरण में एयरपोर्ट को चार से छह रनवे का बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने जमीन अधिग्रहित करने के लिए बजट में 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रकम को दूसरे चरण की जमीन खरीदने में की गई है। प्राइस वाटरहाउस कूपर (पीडब्ल्यूसी) कंपनी इसकी तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर रही है। उसके बाद पता चल सकेगा कि दूसरे फेज (चार से छह रनवे) के लिए कितनी जमीन ली जाएगी। बता दें, कि नोएडा एयरपोर्ट और एयरोसिटी के लिए पांच हजार हेक्टेयर जमीन आरक्षित है। 

परिसंपित्तयों के लिए बांटे 11.98 करोड़, पांच गांवों के 272 किसानों के खाते में भेजी रकम

नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद किसानों को उनके पुर्नवासन और पुर्नव्यस्थापन के लिए प्रशासन ने मुआवजा राशि मंगलवार से बांटनी शुरू कर दी है। यह राशि प्रशासन सीधे किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेज रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने इसकी शुरुआत की और पांच गांव के 272 किसानों के बैंक खातों में करीब 12 करोड़ की मुआवजा राशि भेज दी है। 

नोएडा एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीन से जुड़े किसानों को परिसंपत्तियों (मकान, पेड, बोरिंग, नौकरी) के बदले मिलएने वाली पांच लाख रुपये की रकम दी गई है। पहले दिन रोही के 125, दयानतपुर के 91, किशोरपुर के 22, रनहेरा के 32 किसानों व पारोही के 2 किसानों को 11.98 करोड़ रुपये करोड़ मुआवजा बांटा गया। बचे हुए किसानों की भी मुआवजा राशि उनके खाते में भेज दी जायगी। उन्होंने बताया कि एक माह में सभी किसानों के खाते में परिसंम्पत्तियों की राशि पहुंच जाएगी।  

एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

बजट में नोएडा एयरपोर्ट के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जो एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में जाना जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्रों में निवेश की भरमार होगी। दुनिया का हर निवेशक अब उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 5.12 लाख करोड रुपये का बजट पेश किया है जो उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बडा बजट है। 
धीरेंद्र सिंह, जेवर विधायक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed