फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इस फिल्म में डीयू के 200 स्टूडेंट्स करेंगे एक्टिंग, देखिए तस्वीरें

Sat, 18 Jun 2016 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
200 du students will act in film half girlfriend
हाफ गर्लफ्रेंड की शूट‌िंग में काम कर रहे डीयू के बच्चे - फोटो : ट्व‌िटर से

दिल्ली विश्वविद्यालय में आए दिनों ही ‌कोई न कोई सेलिब्रिटी पहुंचता रहता है या किसी न किसी फिल्म की शूटिंग यहां होती रहती है, लेकिन इन दिनों ये चर्चा में है अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग के लिए।

200 du students will act in film half girlfriend
हाफ गर्लफ्रेंड की शूट‌िंग में काम कर रहे डीयू के बच्चे - फोटो : टाइम्स ऑफ इं‌ड‌िया

उपन्यासकार चेतन भगत के उपन्यास हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर इसी नाम से बन रही इस फिल्म की शूटिंग डीयू के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में हो रही है। इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा डीयू के ‌अलग-अलग कॉलेजों में फिल्माया जा रहा है। पता तो ये भी चला है कि डीयू के कई कॉलेजों के करीब 200 बच्चों को एक्सट्रा का रोल मिला है।

200 du students will act in film half girlfriend
फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

शूटिंग से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'डीयू के विभिन्न कॉलेजों से करीब 200 बच्चों ने फिल्म में रोल किया है। हमने मिरांडा हाउस, रामजस, हिंदू व अन्य कॉलेजों से भी बच्चे लिए हैं। चूंकि हम कैंपस के अंदर ही शूट कर रहे हैं, इसलिए हमें इन बच्चों की जरूरत पड़ी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
200 du students will act in film half girlfriend
फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्र ने आगे बताया कि, 'इन सभी स्टूडेंट्स ने शूटिंग के किसी एक दिन में एक साथ काम नहीं किया है। ये ग्रुप में आते हैं। जैसे कि 20 बच्चे एक दिन आए, 20 और बच्चे अगले दिन और इसी तरह आते रहे।'

विज्ञापन
200 du students will act in film half girlfriend
फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

'हमारी फिल्म के लिए हमें कॉलेज स्टूडेंट्स की जरूरत थी तो हमने जूनियर आर्टिस्ट को लेने के बजाय बच्चों से ही बात कर इन्हें चुन लिया। हालांकि अगर हमें इन बच्चों के अलावा भी और लोगों की जरूरत पड़ी तो हम जूनियर आर्टिस्ट को ले आएंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed