फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 state convenors a place in the National Executive.

Delhi NCR News: आप ने 20 राज्य संयोजकों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दी जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने पर जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन के राष्ट्रीय विस्तार और राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी ने 20 राज्यों के राज्य संयोजकों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। आप के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य राज्यों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को गति देना है।
पार्टी के अनुसार, दिल्ली के राज्य संयोजक सौरभ भारद्वाज, पंजाब के अमन अरोड़ा, गोवा के वाल्मिकी नाइक, हरियाणा के सुशील गुप्ता, गुजरात के ईसुदान गढ़वी, उत्तर प्रदेश के सभाजीत सिंह और जम्मू-कश्मीर के मेहराज मलिक को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री चंद्रू, केरल के विनोद विल्सन मैथ्यू, ओडिशा के निशिकांत महापात्रा, तमिलनाडु के वासीगरन, तेलंगाना की हेमा, मिजोरम के एंड्रयू लालरेमकिमा, अरुणाचल प्रदेश के यामरा ताया, नागालैंड के असुकेहो, बिहार के राकेश कुमार, आंध्र प्रदेश के रमेश सीरा, असम के डॉ. भबेन चौधरी, उत्तराखंड की उमा गौर सिसोदिया, राजस्थान की कीर्ति पाठक और अंडमान-निकोबार के डॉ. अरुण के. मल्लिक को भी यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप के अनुसार, राज्य संयोजकों की प्राथमिक जिम्मेदारी अपने-अपने राज्यों में संगठन का विस्तार करना और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाकर पार्टी को बूथ और क्षेत्रीय स्तर तक मजबूत करना है। आगामी चुनाव वाले राज्यों में संगठन को सक्रिय करने पर विशेष जोर रहेगा। पार्टी ने बताया कि इससे पहले 23 सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था और पांच सदस्यों को को-ऑप्ट किया गया था। अब 20 राज्य संयोजकों को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए जाने से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्यों की संगठनात्मक भागीदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed