फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 years old girl murdered in gurgaon

मंत्र साधने के लिए बच्ची को तड़पाकर मार डाला

Mon, 23 Feb 2015 11:47 AM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
2 years old girl murdered in gurgaon

गुड़गांव के मानेसर के लोकरी गांव में तंत्र-मंत्र के लिए दो वर्षीय बच्ची की हत्या की बात आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरी तरह साफ हो गई है। देररात पुलिस ने खाइका गांव में छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

विज्ञापन


आरोपी ने बच्ची का महज इसलिए गला दबा दिया कि वह ज्यादा रोने लगी थी। तंत्र-मंत्र की बात को पुलिस ने जांच के बाद खारिज कर दिया। रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिवरात्री के दिन लोकरी गांव में रहने वाले मूलरूप से वेस्ट बंगाल निवासी परिवार की दो वर्षीय बेटी को भंडारा खाने के लिए आई थी। यहां से वापिस लौटते वक्त वह रास्ता भटक गई। गांव में बच्ची को रोते देखकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखे से ले आया बच्ची को

2 years old girl murdered in gurgaon

बच्ची को उसके परिजनों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही रही थी कि आरोपी हथीन के खाइका गांव निवासी गोरधन यहां पहुंचा। उसने बताया कि बच्ची को उसके पड़ोस में रहती है वह उसे घर छोड़ देगा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी उसे लेकर यहां से निकल गया। लेकिन वह घर नहीं पहुंची। चार दिन तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस ने दो दिन पहले बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने जांच शुरू की ही थी कि गांव के सरपंच ने सूचना दी कि उसके घर में किसी बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

ऐसे तड़पाया बच्ची को

2 years old girl murdered in gurgaon

शुरुआती जांच में दुष्कर्म की आशंका के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसे नकारते हुए बच्ची की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। हालांकि घटनास्थल के आसपास अगरबती समेत पूजा के सामान मिलने से तंत्र-मंत्र के लिए हत्या की बात कही जा रही थी।

बीती रात पुलिस ने आरोपी के गांव में छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि उस दिन उसकी पत्नी और बच्चे घर गए हुए थे। वह अकेला था, बच्ची को लाने के बाद वह काफी ज्यादा रो रही थी शराब के नशे में उसने बच्ची के मुंह पर हाथ रख दिया।

लेकिन वह चुप नहीं हुई जिसे चुप कराने के लिए गुस्से में उसका गला दबा दिया। शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसने यहां लाकर गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। एसीपी क्राइम राजेश के मुताबिक पुलिस जांच में तंत्र-मंत्र की कोई बात सामने नहीं आई है। आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed