{"_id":"401047b4efc733bbfffa98501b34b318","slug":"2-si-and-4-policeman-summons-in-molestation-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में 2 SI समेत 4 पुलिसकर्मियों को समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ में 2 SI समेत 4 पुलिसकर्मियों को समन
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Mar 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक कोर्ट स्टाफ के घर में घुसकर मारपीट व घर की महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में अदालत ने दो सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को बतौर आरोपी समन जारी किया है। मामला पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना इलाके का है।
विज्ञापन
कड़कड़डूमा जिला अदालत के सीएमएम सोनू अग्निहोत्री ने दिल्ली पुलिस के एसआई संदीप, एसआई मुर्तजा खान, सिपाही मोहित धामा और मोनू को बतौर आरोपी समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने महिलाओं से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोपों के मद्देनजर केस को एमएम ऋचा परिहार की महिला कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसका बड़ा बेटा 31 अक्तूबर 2013 की रात खाना खाने के बाद गली में टहल रहा था। उस समय दो बाइकों पर चारों पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और पीड़ित के बेटे से वहां घूमने का कारण पूछा। उसने बताया कि उसकी गली में रहता है और खाने के बाद टहल रहा है। इसके बाद पुलिसवालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिस से बचकर पीड़ित का बेटा किसी तरह अपने घर पहुंचा तो पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए।
विज्ञापन
बेटे को बचाने के लिए जब शिकायतकर्ता बाहर आया तो पुलिस वालों ने उससे भी मारपीट की। पीड़िता की आवाज व शोर सुनकर जब उसकी पत्नी व बेटी कमरे से बाहर आईं तो पुलिसवालों ने उनसे भी गाली गलौज की। इन लोगों को इसके बाद थाने भी ले जाया गया। महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप भी पुलिसकर्मियों पर लगाया गया है।