{"_id":"e3b59fa1648cef12e805e46bea386f2e","slug":"2-month-baby-got-steam-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"और देखते ही देखते झुलस गया 2 माह का बबलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और देखते ही देखते झुलस गया 2 माह का बबलू
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 24 Feb 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के पालम विहार के एक नामचीन अस्पताल में दाखिल दो माह के बच्चे के उपचार में लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन
परिजनों ने रविवार को अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा कर पुलिस को मामले की जांच की शिकायत की है। सूरतनगर फेस वन में रहने वाले प्रियरंजन रियल इस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं। उनका दो माह का बेटा बबलू है।
उसे खांसी और बुखार था। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे दाखिल कर लिया। प्रियरंजन का आरोप है कि नामी-गिरामी अस्पताल के नाम पर उसने अपने बेटे को वहां पर दाखिल करा दिया।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन की ओर से बच्चे को स्टीम दी जा रही थी। इस दौरान हुई लापरवाही से उसके बेटे का मुंह झुलस गया। बाद में अस्पताल प्रबंधन को शिकायत की गई तो उन्होंने उसे ठीक होने का इंतजार करने की बात कही है।
विज्ञापन
परिजनों की ओर से अस्पताल के सामने हंगामा किया गया। बाद में घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। एसीपी पालम विहार बलवान सिंह का कहना है पुलिस को मामले की जानकारी मिली है। वह छानबीन कर रही है। दोषी पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।