फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 mlas can be minister from Gautam Buddha Nagar, one is Thakur and the other is Gurjar

गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, एक ठाकुर तो दूसरा है गुर्जर

Sun, 19 Mar 2017 08:56 AM IST
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 19 Mar 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
2 mlas can be minister from Gautam Buddha Nagar, one is Thakur and the other is Gurjar
tejpal nagar - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. महेश शर्मा के होने से पार्टी ने पांच विधानसभा क्षेत्र में किसी भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया। क्षेत्रीय जातियों का संतुलन बनाते हुए टिकट का बंटवारा किया गया था।

विज्ञापन


भाजपा ने पांचों विधानसभा की सीटें जीतीं। अब योगी आदित्य नाथ को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हो चुकी है। अब लोकसभा क्षेत्र से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल कराने का प्रयास शुरू हो गया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि एक गुर्जर जाति व दूसरा ठाकुर जाति से विधायक प्रदेश की नई सरकार में मंत्री बन सकते हैं। दरअसल, गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधान सभाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में नोएडा से पंकज सिंह, दादरी से तेजपाल नागर, जेवर से धीरेंद्र सिंह, सिकंदराबाद से विमला सोलंकी व खुर्जा से बिजेंद्र खटीक चुनाव जीत चुके हैं। सीएम के नाम की घोषणा होते ही अब मंत्री कौन बनेगा, इसके प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

गुर्जर विधायक तेजपाल नागर
दादरी विधानसभा गुर्जर बहुल है और इसे गुर्जरों की राजधानी भी कहा जाता है। किसी भी पार्टी का विधायक बना हो, वह गुर्जर ही रहा है। नोएडा, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद में भी गुर्जरों की संख्या ठीकठाक है। इस बार के विधानसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र से सिर्फ दादरी से ही गुर्जर प्रत्याशी के रूप में तेजपाल नागर को टिकट मिला था और वह जीत भी गए। अगर जातिगत के आधार पर मंत्री बनने की बात आई तो तेजपाल नागर प्रदेश में मंत्री बन सकते हैं।

ठाकुर जाति से मंत्री बनने के लिए खींचतान

2 mlas can be minister from Gautam Buddha Nagar, one is Thakur and the other is Gurjar
पंकज सिंह - फोटो : ANI


सूत्र बताते हैं कि अगर लोकसभा क्षेत्र के किसी ठाकुर जाति के विधायक को मंत्री बनाने की बात आई तो नोएडा से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, कभी राहुल गांधी को मोटर साइकिल पर बैठाकर घुमाने वाले अब भाजपा जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह और सिकंदराबाद से दोबारा विधायक चुनी गईं विमला सोलंकी के बीच पार्टी को चुनाव करना है।

यह भी हो सकता है कि संतुलन बनाने के लिए खुर्जा विधायक बिजेंद्र खटीक का भी नंबर आ जाए।  क्षेत्र से वेदराम भाटी ही मंत्री रह चुके हैं। जब प्रदेश में बसपा की सरकार रही तो वेदराम भाटी ही दो बार प्रदेश में मंत्री रहे। हालांकि, इस बार के चुनाव में बसपा का गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्र में कोई भी जीत दर्ज नहीं कर सका।

पांचों विधानसभाओं में भाजपा ने जीत दर्ज की है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश के मंत्रिमंडल में दो विधायक गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से बनें। 
-डॉ. महेश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर के सांसद व केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed