{"_id":"c890d692a1444c8d92f5e4f9091ab63c","slug":"2-child-died-in-gas-cylinder-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक होने से लगी आग, दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीक होने से लगी आग, दो बच्चों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Mar 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में मंगलवार सुबह सिलेंडर से गैस लीक होने के चलते एक मकान में आग लग गई। हादसे में दंपति और उनके तीन बच्चे झुलस गए।
विज्ञापन
देर शाम इलाज के दौरान राधा (8) और सुभाष (3) की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि रंजीत (30), पत्नी बबीता (28) और कृष्णा (5) की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें: बच्चे को लेकर भाग रही महिला को पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रंजीत पत्नी और तीन बच्चों के साथ 500/26, विश्वास नगर, गली नंबर-13 में तीसरी मंजिल पर किराए के कमरे में रहता है। वह विश्वास नगर में बिजली का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे वह सोकर उठा।
इस दौरान बबीता और बच्चे उसी कमरे में सो रहे थे। रंजीत ने कुछ पकाने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाया कमरे में आग लग गई और पांचों उसकी चपेट में आ गए। शोरशराबा होने पर लोगों ने झुलसे परिवार को बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
पढ़े: पत्नी है काबिल, पति से भत्ता नहीं मिलेगा
पांचों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, देर शाम राधा और सुभाष की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस आशंका जता रही है कि गैस लीक होने से घर में आग लगी थी।