फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   19 year old girl committed suicide after few incriminating messages and photos in New Ashok Nagar

दिल्ली में दो सुसाइड केस: बदनामी के डर से लड़की ने लगाई फांसी, युवक ने यमुना खादर में जाकर दे दी जान

Wed, 17 May 2023 09:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 May 2023 09:21 PM IST
सार

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक 19 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली है। अमित त्यागी नाम के व्यक्ति से आपत्तिजनक मैसेज और फोटो मिले थे। जिसमें वह मृतका के साथ दिख रहा था।

विज्ञापन
19 year old girl committed suicide after few incriminating messages and photos in New Ashok Nagar
पीसीआर वैन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में एक लड़की के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। न्यू अशोक नगर इलाके में बीते मंगलवार को 19 साल की लड़की ने आत्महत्या कर जान दे दी। मृतक लड़की के परिवार का आरोप है कि लड़की के भाई को फोन पर आपत्तिजनक मैसेज और फोटो मिली थीं। इन फोटो में अमित त्यागी नाम का शख्स मृतका के साथ दिख रहा था। इसके बाद परेशान लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने धारा 306 के तहते मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

 
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में संध्या (बदला हुआ नाम) ने अपने कमरे पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। संध्या के भाई ने आरोप लगाया है कि अमित त्यागी नामक युवक ने उसकी बहन को बदनाम करने की नियत से उसके मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटो, वीडियो और मैसेज भेजा था। संध्या को जब इसका पता चला तो वह परेशान हो गई और उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संध्या के भाई के बयान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर अमित त्यागी की तलाश शुरू कर दी है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी पड़ताल शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस संध्या की रूम पार्टनर नेहा से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक संध्या अपनी सहेली नेहा के साथ डी-ब्लॉक न्यू अशोक नगर में रहती थी। 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद संध्या नोएडा सेक्टर-2 की एक कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस भेजा।

उस्मानपुर में युवक ने लगाई फांसी
न्यू उस्मानपुर इलाके में चोरी के आरोप में हितेश (23) नामक युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस को हितेश के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने अपने दुकानदार बहादुर सिंह पर आरोप लगाकर उसे मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और हितेश की मां के बयान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हितेश परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर के गौतम विहार में रहता था। इसके परिवार में मां गौरी व पिता शशिधर हैं। हितेश के पिता बीमार रहते हैं, जो बिस्तर पर हैं। उसकी मां बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।


हितेश पिछले करीब डेढ़ साल से पांचवें पुश्ते पर बहादुर सिंह की राशन की दुकान पर नौकरी करता था। करीब दस दिन पूर्व वह बहादुर के यहां से काम छोड़कर मोरी गेट में नौकरी करने लगा था। 12 मई को हितेश काम पर गया था। इस बीच बहादुर उसके घर पहुंच गया। उसका आरोप था कि हितेश ने उसकी तिजोरी में से कैश और सोने की अंगूठी व चेन चोरी की है। पीड़ित ने चोरी की बात से इंकार किया। रात को वह घर नहीं लौटा। अगले दिन भी परिजन उसकी तलाश करते रहे। 14 मई को हितेश का शव यमुना खादर जंगलों में लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed