फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1800 families shocked by Panchsheel Greens Colony of Greater Noida

आग से हाहाकर: ग्रेटर नोएडा की पंचशील ग्रींस कॉलोनी के सहमे 1800 परिवार, बिजली गुल होने से 600 ने छोड़ी सोसाइटी

Sun, 01 May 2022 12:40 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 May 2022 12:40 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा स्थित पंचशील ग्रींस-दो सोसाइटी के बेसमेंट में शुक्रवार रात पैनल बॉक्स में आग लगी थी। आग लगने के बाद सोसायटी के फायर सिस्टम ने भी काम नहीं किया, जबकि कुछ दिन पहले दमकल विभाग ने ऑडिट किया था। सोसायटी में बिजली गुल होने से लोग घर छोड़कर होटलों व रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूर हैं। 
 

विज्ञापन
1800 families shocked by Panchsheel Greens Colony of Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रींस-दो सोसाइटी में शुक्रवार रात बिजली के पैनल बॉक्स में लगी आग से सोसाइटी के सभी 17 टावरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आग लगने और सोसाइटी में अंधेरा होने से 1800 परिवार सहम गए।करीब डेढ़ बजे तक आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों की हालत खराब हो गई। अभी केवल पांच टावर में ही पावर बैकअप शुरू हो सका। ऐसे में बिजली की कमी के कारण 600 परिवारों ने सोसाइटी छोड़ रिश्तेदारों व होटलों की शरण ली है।

विज्ञापन


सोसायटी के निवासियों ने बताया कि बेसमेंट में टावर बी-4 और बी-5 के बीच पैनल बॉक्स लगा हुआ है जहां से पूरी सोसाइटी में आपूर्ति होती है। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे पैनल बॉक्स में अचानक आग लग गई। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद लोग घरों से बाहर निकले तो धुआं देखकर डर गए। सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। निवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही दमकल विभाग ने सोसाइटी का फायर ऑडिट किया था। इसमें फायर सिस्टम को ठीक बताया गया था जबकि पैनल बॉक्स में आग लगने के बाद सिस्टम ने काम नहीं किया। अलार्म तक नहीं बजा। स्प्रिंक्लर भी नहीं चले। शनिवार को निवासियों ने बिसरख कोतवाली पहुंचकर बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी है और प्राधिकरण से भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

हर टावर की लिफ्ट में फंसे निवासी
आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई थी। इससे सभी टावर की लिफ्ट भी बंद हो गईं। ऐसे में सभी टावर की किसी न किसी लिफ्ट में लोग फंस गए। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। मेंटेनेंस टीम के साथ मिलकर निवासियों ने सभी को बाहर निकाला।

12 घंटे बंद रही पानी और पीएनजी गैस आपूर्ति
बिजली गुल होने से सोसाइटी में पानी और पीएनजी गैस की आपूर्ति बंद हो गई। रात भर पीएनजी के बिना लोगों को काफी परेशानी हुई। टैंक का पानी खत्म होने के बाद दिक्कत हुई। हालांकि, शनिवार को बिल्डर ने अन्य जगह से बिजली का प्रबंध कर पानी की आपूर्ति सामान्य की। पीएनजी भी दोपहर 12 बजे तक चालू हो सकी।

विज्ञापन


कोई होटल तो कोई रिश्तेदार के यहां पहुंचा
बिजली नहीं होने पर निवासी सोसाइटी छोड़कर दूसरी जगह जा रहे हैं। निवासियों ने बताया कि करीब 600 परिवार सोसाइटी छोड़ चुके हैं। कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चला गए हैं तो कुछ ने होटलों में शरण ली है, जबकि कुछ पर्यटन स्थल पर घूमने चले गए हैं। कुछ परिवारों ने बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेजा है। 

पंचशील ग्रुप के मेंटेनेंस हेड बोले टीम मरम्मत का रही काम
पंचशील ग्रुप के मेंटेनेंस हेड एके धीमान का कहना है कि पैनल बॉक्स में आग लग गई थी। टीम मरम्मत करने का काम कर रही है। कुछ टावर में आपूर्ति शुरू कर दी गई है। बाकी टावर में भी जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed