{"_id":"63eacc4e610281c76b0c8004","slug":"180-research-conference-intelligence-and-knowledge-tested-of-students-in-srcc-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"180 Research Conference: एसआरसीसी में विद्यार्थियों की बुद्धि और ज्ञान की हुई परख, 1500 छात्रों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
180 Research Conference: एसआरसीसी में विद्यार्थियों की बुद्धि और ज्ञान की हुई परख, 1500 छात्रों ने लिया हिस्सा
Tue, 14 Feb 2023 05:18 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:18 AM IST
सार
अनुसंधान को मूल में रखते हुए छात्रों की बुद्धमिता को जांचा गया। कार्यक्रम में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। इस दौरान आर-केड व हाईपोथीसिस पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 180 अनुसंधान सम्मेलन के पहले संस्करण में छात्रों की बुद्धि और ज्ञान की परख हुई। कॉलेज की ओर से सोमवार को 180 रिसर्च कन्वेंशन का फाइनल राउंड आयोजित किया गया।
विज्ञापन
अनुसंधान को मूल में रखते हुए छात्रों की बुद्धमिता को जांचा गया। कार्यक्रम में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। इस दौरान आर-केड व हाईपोथीसिस पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सम्मेलन का उद्देश्य अनुसंधान के विषय के आसपास के सभी मिथकों को दूर कर इसे नए दृष्टिकोण से देखना था। सम्मेलन में 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सोमवार को आयोजित फाइनल राउंड के लिए आठ टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन
आर-केड एक वास्तविक टाइम बीडिंग प्रतियोगिता थी, जिसकी थीम नीति आधारित थी, जबकि परिकल्पना एक शोध प्रतियोगिता थी। इसके लिए छात्रों को इनहेरिटेंस टैक्स थीम दी गई। इसमें टीमों ने अपनी बुद्धि और ज्ञान से अपने-अपने क्षेत्रों में महारथी जजों के सामने अपने शोध विषय को लेकर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
जिन जजों ने छात्रों के शोध और बुद्धिमता को परखा, उनमें डीयू के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के कॉमर्स के वरिष्ठ प्रोफेसर विजय कुमार शरोतिया, रिसर्चर युक्ति बजाज, आईआईटी दिल्ली की इकोनॉमिक्स की रिसर्च स्कॉलर शोभना झा और शौर्य मुखर्जी शामिल रहे।
180 Research Conference Intelligence and knowledge tested of students in SRCC