फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   180 new websites of Delhi government launched

Delhi: केजरीवाल ने 180 नई वेबसाइट का किया शुभारंभ, दिल्ली सरकार की सभी सेवाओं और योजनाओं की मिलेगी जानकारी

Wed, 26 Apr 2023 10:27 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Apr 2023 10:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालन ने मंगलवार को दिल्ली सरकार की 180 नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। जिनपर दिल्ली सरकार की सभी सेवाओं और योजनाओं से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
180 new websites of Delhi government launched
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालन ने मंगलवार को दिल्ली सरकार की 180 नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। जिनपर दिल्ली सरकार की सभी सेवाओं और योजनाओं से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध होंगी। सभी विभागों की वेबसाइट को वेब पोर्टल से जोड़ा गया है। अब दिल्ली सरकार की तमाम सेवाओं की जानकारी महज एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। वेबसाइट पर ट्रैफिक लोड बढ़ने से क्रैश होने का खतरा नहीं रहेगा। खास बात यह है कि मोबाइल और टैब के जरिये भी जानकारियां हासिल की जा सकेंगी।

विज्ञापन


अब वेबसाइट क्रैश का नहीं होगा डर
2008 में लॉन्च की गई दिल्ली सरकार की मौजूदा वेबसाइट पुरानी तकनीक पर आधारित थी। इससे सर्वर खराब होने पर इसे दुरुस्त करने में भी बार-बार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। सर्वर की जगह क्लाउड में त्वरित सेवाएं उपलब्ध होंगी। वेबसाइट के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की नई वेबसाइट क्लाउड पर आधारित है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किए जाने से जगह की कमी या वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से क्रैश होने का खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन


50 विभागों की 180 वेबसाइट लॉन्च
इस मौके पर मौजूद आईटी मंत्री कैलाश गहलोत के साथ मौजूद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दोनों वेबसाइट की खूबियां और अंतर के बारे में बताया। मौजूदा वेबसाइट और सर्वर पुरानी तकनीक पर आधारित था। जब भी सरकार किसी योजना की घोषणा करती थी। उस वक्त वेबसाइट पर अचानक ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट और सर्वर खराब होने की चिंता बनी रहती थी। पुरानी तकनीक होने से सर्वर को ठीक करने, मोबाइल या टैब का इस्तेमाल करने में भी दिक्कतें आ रही थीं। नई वेबसाइट में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इनमें हर सेकेंड लाखों का ट्रैफिक होने पर भी क्रैश नहीं होगी। केजरीवाल ने आईटी विभाग को बधाई देते हुए कहा कि आज दिल्ली सरकार के 50 विभागों की 180 वेबसाइट लॉन्च की गई हैं। सभी वेबसाइट दिल्ली सरकार के वेब पोर्टल से इंटीग्रेटेड हैं। पुरानी वेबसाइट मोबाइल और टैब फ्रैंडली नहीं थीं। लेकिन अब हम क्लाउड पर चले गए हैं और सर्वर की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed