{"_id":"5df95ff18ebc3e87a76281db","slug":"18-people-including-11-policemen-injured-in-seelampur-nuisance-five-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलमपुर उपद्रव में 11 पुलिसकर्मी समेत 18 लोग हुए घायल, पांच उपद्रवी हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलमपुर उपद्रव में 11 पुलिसकर्मी समेत 18 लोग हुए घायल, पांच उपद्रवी हिरासत में
Wed, 18 Dec 2019 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिसवाले को मारती भीड़
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलमपुर उपद्रव में 11 पुलिसकर्मी समेत 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों में गोकलपुरी के एसीपी अनुज कुमार शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस मालले में सीलमपुर और जाफराबाद थाने में दंगा फैलाने, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचान सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार उपद्रवियों ने दो बसों में तोड़फोड़ की और तीन बाइक को आग के हवाले किया है। भीड़ को काबू करने के लिए पूर्वी, उत्तर पूर्वी और शाहदरा जिला के पुलिसकर्मी के अलावा अद्र्धसैनिक के पांच कंपनियों की मदद ली गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि विरोध प्रदर्शन शुरू में काफी शांति पूर्वक मार्च कर रही थी। लेकिन कुछ देर बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने बसों पर पथराव कर दिया, जिससे हालात बिगड़े। इलाके में शांति स्थापित करने में अमन कमिटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन