{"_id":"5e7176488ebc3ea7ea2fb047","slug":"1751-vehicles-sanitized-on-the-first-day-of-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः अभियान के पहले दिन 1751 वाहनों को किया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः अभियान के पहले दिन 1751 वाहनों को किया सैनिटाइज
Wed, 18 Mar 2020 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए दिल्ली सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। मेट्रो और बसों के बाद सरकार ने ऑटो रिक्शा, ग्रामीण सेवा, मैक्सी कैब और इको-फ्रैंडली बसों समेत सभी सार्वजनिक सेवा वाहनों को सैनिटाइज करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को पहली पाली में 1751 वाहनों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
सुबह 10 से 12 बजे चले अभियान के तहत 1182 ऑटो रिक्शा, 194 ई-रिक्शा को सैनिटाइज किया गया। सभी डीटीसी और क्लस्टर बस डिपो में दो शिफ्टों में यह काम किया जा रहा है। दूसरी पाली में शाम 4.30 से 6.30 बजे तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की निगरानी परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत कर रहे हैं।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत सभी सार्वजनिक परिवहन साधनों को सैनिटाइज किया जाएगा। सरकार ने सलाह दी है कि हर किसी को अपने वाहन को प्रतिदिन सैनिटाइज करना चाहिए, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर डीटीसी और क्लस्टर बसों के साथ-साथ मेट्रो की भी रोजाना सफाई की जा रही है।
विज्ञापन