{"_id":"63cf197816d8293956207157","slug":"175-crores-will-be-spent-on-rejuvenation-of-delhi-countryside-136-schemes-including-roads-and-drains-approved-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली देहात के कायाकल्प पर खर्च होंगे 175 करोड़, सड़कों-नालियों समेत 136 योजनाओं को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली देहात के कायाकल्प पर खर्च होंगे 175 करोड़, सड़कों-नालियों समेत 136 योजनाओं को मंजूरी
Tue, 24 Jan 2023 05:05 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:05 AM IST
सार
विकास मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को बेहतर करने की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। नए प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद गांवों का कायाकल्प हो जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री गोपाल राय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के गांवों का विकास सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने सोमवार 136 योजनाओं को मंजूरी दी। इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान व खेल मैदान समेत दूसरे जरूरी काम होंगे। इस पर सरकार करीब 175.54 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
विकास मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को बेहतर करने की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। नए प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद गांवों का कायाकल्प हो जाएगा। इससे पहले सोमवार सुबह दिल्ली सचिवालय में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता गोपाल राय ने की। इसमें ग्रामीण विकास से जुड़े लंबित प्रस्तावों का मामला बोर्ड सदस्यों ने उठाया। इस पर गोपाल राय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह दिल्ली के गांवों की विकास परियोजनाओं से संबंधित फाइलों पर समय सीमा के भीतर पूरा करें।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम विकास के कामों की मुख्य कार्यकारी एजेंसी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से कहा कि वह तयशुदा समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं का अनुमान तैयार करे। वहीं, स्वीकृत परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि सोमवार की बैठक में 175.54 करोड़ रुपये की 136 योजनाओं को मंजूर किया गया है।
विज्ञापन