नोटबंदी: 50 दिनों में चले महज 170 एटीएम, कैसे मिले राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने नोट जमा कराने का आज अंतिम दिन है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को बैंकों में भीड़ रहेगी। इसके लिए बैंक प्रशासन की तरफ से तैयारियां की गई हैं। नोटबंदी के इन 50 दिनों में अब तक मात्र 661 में से 170 एटीएम ही चल पाए हैं, जो कुल एटीएम का मात्र 26 प्रतिशत है। 8 नवंबर के बाद से अधिकांश एटीएम शोपीस की अपनी पहचान से बाहर नहीं निकल पाए है। शहर में मात्र कुछ एटीएम लोगों को राहत देने नजर आए। उनमें एसबीआई, इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई के बाहर लोगों की कतार दिखी। हालांकि बैंकों के बाहर भीड़ कम हुई है। कई चेहरे पर खुशी देखने को मिली तो कई चेहरे पर इंतजार से मायूसी हाथ लगी।
1-दोपहर 12 बजे, एसबीआई एटीएम, नीलम चौक
एसबीआई एटीएम पहुंचने पर एटीएम कक्ष का दरवाजा बंद था। लोग कतार में खड़े थे। लोगों ने बताया कि पैसा डालने के लिए कर्मचारी आए हुए है। यहां से पैसा मिलने की उम्मीद है। लोग पिछले दो से तीन घंटे से कतार में खड़े थे। यह वह लोग थे जो शहर में कई एटीएम को पता कर नकदी नहीं मिलने पर अंतिम उम्मीद के साथ यहां पर आए थे।
2-दोपहर एक बजे, बैक ऑफ इंडिया, बीके हार्डवेयर चौक
बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बड़ी संख्या में लोग नकदी लेने के लिए पहुंचे थे। 8 नवंबर के बाद से कैश की किल्लत के कारण बैंक ने 5 एवं 6 हजार रुपये की राशि सीमा निर्धारित कर रखी थी। बृहस्पतिवार को पहली बार 20 हजार एवं अधिकतम राशि का भुगतान किया गया। नोटबंदी से एक दिन पहले अधिकतम राशि मिलने से चेहरे पर खुशी दिखी।
बैंकों ने बढ़ाई अपनी सीमा, मिली राहत
केंद्र सरकार द्वारा एक दिन में नकदी की सीमा तय करने के बाद कुछ बैंकों ने भी अपनी तरफ से सीमा तय कर दी थी। जिनमें विजया बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बडौदा शामिल है। बृहस्पतिवार को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पहली बार अधिकतम भुगतान किया गया। वहीं इलाहाबाद बैंक द्वारा लगातार लोगों को अधिकतम भुगतान कर राहत देने का काम किया जा रहा है।
पिछले दस दिनों से परेशानी झेल रहा हूं। एटीएम बंद ही नजर आ रहे हैं। इतने दिनों में थोड़ा सुधार तो होना चाहिए था। खाते में जमा राशि निकालने के लिए इतनी मशक्कत करनी पड़ रही है।-राजेंद्र कुमार पर्वतीया कॉलोनी,
एनआईटी के सारे एटीएम को सुबह के समय देख चुका हूं। कोई भी एटीएम काम करता नहीं नजर आया है। यहां पर एकमात्र एसबीआई एटीएम चलने की उम्मीद है।-रमेश कुमार, एनआईटी
एसजीएम नगर के आसपास स्थित एटीएम तो बंद पड़े हैं। दो तीन दिन से यहां वहां के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।-सविता एसजीएम नगर
अब करेंसी का फ्लो बढने लगा है। उसके अलावा कैशलेस के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि आपका एटीएम कार्ड ही डेबिट कार्ड है। जिले में औसतन 170 एटीएम से लोगों को नकदी मिल रही है।-इंद्र मोहन शर्मा, लीड बैंक मैनेजर