फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 year old girl gang rape in delhi to come take care of her parents relatives

एक्सिडेंट के बाद ताऊ-ताई की देखभाल करने आई 16 साल की लड़की के साथ दिल्ली में गैंगरेप

Mon, 19 Dec 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 04:31 PM IST
सार


 

विज्ञापन
16 year old girl gang rape in delhi to come take care of her parents relatives

विस्तार

राजधानी दिल्ली में महिलाएं सड़कों की बात तो दूर घर में भी सुरक्षित नहीं है। निर्भया के साथ हुई वारदात के चौथे साल उसी दिन न्यू अशोक नगर इलाके में रसोई में काम कर रही एक किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मकान मालिक व किराएदार दो युवकों ने अगवा कर गैंगरेप किया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी देर रात किशोरी को अर्द्ध मूर्छित अवस्था में उसके कमरे के बाहर फेंककर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित किशोरी को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के पुलिस ने मामला दर्ज कर मकान मालिक प्रशांत व दोनों किराएदार युवक विकास सिंह और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के घर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ-ताई की देखभाल करने आई थी दिल्ली

16 year old girl gang rape in delhi to come take care of her parents relatives
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मुजफ्फरपुर बिहार की रहने वाली सपना (16) (बदला हुआ नाम) 10 दिन पूर्व ही अपने ताऊ-ताई की देखभाल करने दिल्ली आई थी। दरअसल 23 नवंबर को इसके ताऊ-ताई डीएनडी पर एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घर में कोई न होने के कारण सपना को बिहार से दिल्ली बुलाया गया था। सपना के ताऊ-ताई पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि ऊपरी मंजिलों पर मकान मालिक प्रशांत व दोनों किराएदार विकास व संजीव रहते हैं।

बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे सपना रसोई में खाना बना रही थी। इस बीच खिड़की में हाथ डालकर प्रशांत, विकास व संजीव ने रुमाल में कुछ नशीला डालकर सपना को सुंघा दिया। सपना को नशा होते ही तीनों आरोपी उसे उठाकर दूसरी मंजिल पर ले गए।

कमरे की लाइट बंद कर किया गैंगरेप

16 year old girl gang rape in delhi to come take care of her parents relatives
आरोप है कि प्रशांत की पत्नी भी वहां मौजूद थी। उसने कमरे की लाइट बंद की। इसके बाद प्रशांत व दोनों किराएदारों ने सपना के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों की हैवानियत से सपना की हालत बिगड़ गई। रात करीब 2:30 बजे आरोपी सपना को उसके कमरे के बाहर टेबल पर लिटाकर फरार हो गए।

इधर, पड़ोसी किराएदारों ने सपना की हालत देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सपना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छानबीन के बाद शुक्रवार तड़के पुलिस ने प्रशांत, विकास व संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप करने व पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।-ओमवीर सिंह, पूर्वी जिला 

पहले भी महिलाओं से बदसलूकी करता रहा है मकान मालिक 

16 year old girl gang rape in delhi to come take care of her parents relatives

न्यू अशोक नगर इलाके में रहने वाले सपना के चाचा ने बताया कि 13 दिसंबर को उसके बड़े भाई व भाभी न्यू अशोक नगर स्थित प्रशांत के मकान में शिफ्ट हुए थे। इससे पूर्व वह दूसरे मकान में थे। सपना भी इनके साथ इस मकान में आ गई।

यहां पहुंचते ही दो दिनों के भीतर प्रशांत व उसके किराएदारों ने उसकी भतीजी को हवस का शिकार बना दिया। इलाके के लोगों ने बताया कि प्रशांत का चाल-चलन पहले से ही खराब रहा है।

उसकी हरकतों की वजह से उसके मकान में कोई महिला किराएदार ज्यादा दिन तक टिकती नहीं है। करीब ढाई माह पूर्व उसने रात के समय एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी पीसीआर कॉल हुई थी। वहीं एक अन्य युवती के साथ भी वह जबरदस्ती कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed