फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 to take on the auspicious marriage Fulstop.

16 से विवाह मुहूर्त पर लगेगा फुलस्टॉप

Mon, 14 Dec 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Mon, 14 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
16 to take on the auspicious marriage Fulstop.
बैंड, बाजा, बारात के साथ-साथ अन्य शुभ मुहूर्त पर 14 जनवरी तक के लिए फुल स्टॉप लगने वाला है। 16 दिसंबर से खरमास लगने के कारण शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। ऐसे में एक माह तक शादी-विवाह के साथ ही गृह प्रवेश, भूमि पूजन और शादियों की खरीदारी भी नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन


सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही धार्मिक अनुष्ठान बंद हो जाते हैं। ऐसे में लोगों के पास सिर्फ दो दिन ही शेष बचे हैं। पंडित गिरीश मिश्रा ने बताया कि 16 दिसंबर दोपहर 2:42 बजे से शुरू हो रहे खर मास में सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहा है।
विज्ञापन


इस अवस्था में सूर्य दक्षिणायन में होते हैं। 13 जनवरी 2016 को देर रात 1:25 बजे खरमास समाप्त होगा। उसके बाद सूर्य उत्तरायण और मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समय शादियों और शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। पंडित देवेंद्र शास्त्री का कहना है कि खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

खरमास से पहले हो रही शॉपिंग
जिन घरों में जनवरी में ही विवाह हैं वह इन्हीं तीन दिनों में खरीदारी के साथ ही कार्ड बांटने का काम तेजी से कर रहे हैं। अहिंसा खंड निवासी सोनल ने बताया कि खरमास लगने से कार्ड पहले ही छपवा कर कुछ लोगों को बांट दिए गए हैं, ताकि बाद में परेशानी न हो।


क्योंकि 16 दिसंबर से 13जनवरी तक कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा। साथ ही 15 दिसंबर तक ज्यादा से ज्यादा खरीदारी पूरी कर ली जाएगी।

विवाह के शुभ मुहूर्त
16 दिसंबर 2015 की दोपहर 2:42 से खरमास लग रहा है। इसके कारण 14 जनवरी 2016 तक कोई विवाह समारोह नहीं होगा। उसके बाद जनवरी में 15, 16, 20 ,22, 28, 29, 30 फरवरी में 1, 3, 11, 12.17, 20, 24,25, 27,  मार्च में 5, 7, 10 और अप्रैल में 16, 17, 18, 19, 20, 22, 24, 27, 29 तारीख को विवाह के मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed