{"_id":"56ed41674f1c1b06068b457e","slug":"16-international-players-will-play-in-1-crore-wrestling-tournament-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की ईनामी दंगल में उतरेंगे 16 अंतरराष्ट्रीय पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की ईनामी दंगल में उतरेंगे 16 अंतरराष्ट्रीय पहलवान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 21 से 23 मार्च तक होने वाले एक करोड़ को भारत केसरी दंगल में देशभर से 16 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान अपना जौहर दिखाएंगे। इनमें जोगेन्द्र सिंह, सत्यवान, हितेष व हरदीप कुमार समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
खिलाडिय़ों ने अलग-अलग कैटेगरी में आवेदन किया है। इस बात की जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई है। फ्री स्टाइल कुश्ती के इस मुकाबले के लिए 'शुभंकर नन्दूÓ की 10 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है।
विज्ञापन
1 मार्च को इसका शुभारंभ हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी स्टेडियम में करेंगे। दंगल का समापन शहीदी दिवस 23 मार्च को होगा, जिसमें दंगल के विजेता पहलवानों को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस भारत केसरी दंगल के आयोजन में भारतीय कुश्ती संघ तथा भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा हरियाणा सरकार को सहयोग दिया जा रहा है। उनके तकनीकी विशेषज्ञ दंगल के आयोजन के लिए यहां उपस्थित रहेंगे।
कुश्ती अंतरराष्ट्रीय पैमानों के अनुसार करवाई जाएगी। रैफरी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होंगे और दर्शकों की सुविधा के लिए दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। स्कोर बोर्ड भी इलैक्ट्रोनिक होगा।
आयोजन समिति के सदस्य एवं खेल विभाग के पूर्व उपनिदेशक सुखबीर ङ्क्षसह ने बताया कि कुश्ती के मुकाबले मैट (गद्दों) पर होंगे। मुकाबले लीग एवं नोक आऊट आधार पर होंगे। पहले दिन दो राऊंड होंगे और दूसरे दिन तीन राऊंड लीग के आधार पर होंगे।
तीसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। कुल मिलाकर तीनों दिन कुश्ती की 62 बाऊट होंगी। उन्होंने बताया कि दो मैटों पर पहले दिन 38 बाऊट, दूसरे दिन 36 और तीसरे दिन 8 बाऊट करवाई जाएंगी।
इस आयोजन के ओवरऑल इंचार्ज अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि कुश्ती मुकाबलों के बीच में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें प्रख्यात कलाकार हरिओम पंवार तथा उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।