फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 big officers got responsibility in integrated municipal corporation of delhi

MCD Unified: 16 बड़े अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, नौ अतिरिक्त आयुक्त, तीन उपायुक्त और पांच विभागों के प्रमुख के अधिकारी तय किए गए

Tue, 24 May 2022 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 May 2022 01:53 AM IST
सार

दिल्ली नगर निगम में शिल्पा शिंदे, सोनल स्वरूप, हरलीन कौर, रणधीर सहाय, अमीन अहमद ताजिर, सुनील भादू, आर एन शर्मा, अल्का शर्मा और डॉ. बृजेश सिंह अतिरिक्त आयुक्त की भूमिका में होंगे। यह नौ अधिकारी आयुक्त ज्ञानेश भारती की पहली पसंद साबित हुए हैं। 

विज्ञापन
16 big officers got responsibility in integrated municipal corporation of delhi
दिल्ली नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एकीकृत दिल्ली नगर निगम में सभी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को 16 बड़े अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गईं, जिनमें नौ अतिरिक्त आयुक्त, तीन उपायुक्त और शिक्षा, कानून, आईटी, विजिलेंस और प्रेस व सूचना विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी तय हो गई है।

विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम में शिल्पा शिंदे, सोनल स्वरूप, हरलीन कौर, रणधीर सहाय, अमीन अहमद ताजिर, सुनील भादू, आर एन शर्मा, अल्का शर्मा और डॉ. बृजेश सिंह अतिरिक्त आयुक्त की भूमिका में होंगे। यह नौ अधिकारी आयुक्त ज्ञानेश भारती की पहली पसंद साबित हुए हैं। 
विज्ञापन


शिल्पा शिंदे के पास केशवपुरम और नरेला जोन होगा। वह इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल के साथ आर्कीटेक्ट विभाग देखेंगी। सोनल स्वरूप के पास साउथ जोन होगा, वह डेम्स, बिल्डिंग और टाउन प्लानिंग देखेंगी। हरलीन कौर के पास करोल बाग जोन होगा, वह लैंड स्टेट, भाषा विभाग की नोडल अधिकारी, आपदा प्रबंधन, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, 311 एप और ग्रीन एप देखेंगी। आरएन शर्मा के पास रोहिणी जोन और वेस्ट जोन होगा, वह अस्पताल प्रशासन, आयुष और प्रचार विभाग देखेंगे। डॉ. बृजेश सिंह के पास शाहदरा उत्तरी और दक्षिणी जोन होगा, वह हार्टीकल्चर, कानून, एमएस ऑफिस और जन स्वास्थ्य देखेंगे। रणधीर सहाय के पास नजफगढ़ जोन होगा, वह फाइनेंस, सीईडी और टोल टैक्स देखेंगे। अमीन अहमद ताजिर के पास मध्य जोन होगा, वह आईटी, आरपी सेल और पार्किंग देखेंगे। सुनील भादू के पास सिविल लाइन जोन होगा, वह सीएसडी, पीएंडआई, चुनाव और निगम मुख्यालय देखेंगे। वहीं अलका शर्मा के पास शहरी सदर पहाड़गंज जोन होगा, वह शिक्षा, वेटरिनरी और लेबर विभाग देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन उपायुक्त को मिली नई जगह जिम्मेदारी
सिविल लाइन जोन में तैनात अंकिता मंश्रा को रोहिणी जोन के उपायुक्त के रूप में जिम्मेदारी मिली है। इसी प्रकार प्रिंस धवन को आईटी विभाग के प्रमुख के साथ-साथ सिविल लाइन जोन का उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। वहीं रोहिणी जोन में तैनात जितेन्द्र कुमार जैन को हैक्ने कैरिएज, भाषा, आपदा प्रबंधन और चुनाव विभाग के लिए उपायुक्त तैनात किया गया है।


पांच विभागों को मिले प्रमुख
एकीकृत दिल्ली नगर निगम में विकास त्रिपाठी को शिक्षा विभाग का प्रमुख बनाया गया है। अनिल कुमार शर्मा को कानून विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी मिली है। प्रिंस धवन को आईटी विभाग, संजय सहाय को विजिलेंस और अमित कुमार को प्रेस और सूचना विभाग का प्रमुख बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed