फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 accused detain in alwar lunching case pahloo khan murder

अलवर मामलाः पहलू खान की हत्या के मामले में 16 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 12 Apr 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
16 accused detain in alwar lunching case pahloo khan murder
Alwar lynching case
अलवर जिले में कथित रूप से गायों को ले जाने और पहलू खान की हत्या के मामले में अब तक 16 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी परमल गुर्जर ने कहा कि 11 व्यक्तियों को कथित रूप से गायों को ले जाने और पांच अन्य को 55 वर्षीय पहलू खान की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि सभी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल को 16 लोग कथित रूप से गायों को ले जा रहे थे जब गोरक्षकों ने उनमें से पांच लोगों को पकड़ लिया और उनकी बुरी तरह से पिटाई की। इस दौरान पहलू खान की पिटाई से मौत हो गई।
विज्ञापन

'पहलू को गाय ले जाने की सजा मिली'

16 accused detain in alwar lunching case pahloo khan murder
Alwar lynching case
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने एक बार फिर कहा है कि पहलू खान के पास गाय को ले जाने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे।

उन्होंने रविवार (9 अप्रैल) को दिल्ली में कहा कि एक सब डिविजनल ऑफिसर के अलावा कोई और दूसरा अधिकारी गाय को ले जाने के लिए अधिकृत नहीं कर सकता है। 

पहलू खान को राजस्थान के अलवर में गौरक्षकों ने कथित रुप से पीटा था जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। गुलाब चंद कटारिया ने पहलू खान के परिवार वालों के इस दावे को खारिज किया कि उसे अवैध रुप से गाय की तस्करी का आरोपी बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed