सिरफिरे दबंग आशिक ने नर्क बना दी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गांधी नगर इलाके में पंद्रह साल की सना (बदला हुआ नाम) की जिंदगी इन दिनों नर्क बनी हुई है। घोंडली गांव का एक सिरफिरा दबंग युवक उसपर शादी का दबाव बना रहा है।
बृहस्पतिवार शाम को आरोपी युवक धर्मेंद्र (25) ने सना को जबरन सरेराह रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी शादी का दबाव बनाने लगा।
सना ने जब इसका विरोध किया तो धर्मेंद्र ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार की मानें तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।
पहले भी दो बार आरोपी सना के साथ मारपीट कर चुका है। परिवार ने थान में इसकी शिकायत भी की। अब शुक्रवार को सना के बयान पर गांधी नगर थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पहले भी दो बार कर चुका है किशोरी पर हमला
पुलिस के मुताबिक सना परिवार के साथ गांधी नगर इलाके में रहती है। इससे पूर्व सना का परिवार घोंडली इलाके में रहता था। कुछ दिनों पूर्व सना परिवार के साथ घोंडली में ही एक शादी में गई थी।
वहां धर्मेंद्र ने उसे देख लिया। उसी दिन से आरोपी सना के पीछे पड़ गया। घर से बाहर निकलते ही आरोपी सना को रोककर शादी की बात करने लगा। सना ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगा।
पीड़िता ने दो बार मामले की शिकायत पुलिस से की। लेकिन बात-बनती न देखकर पीड़ित परिवार ने घोंडली गांव से अपना घर बदल लिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को एक बार फिर धर्मेंद्र ने सना को रोककर उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इतना सब होने के बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इधर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की छानबीन कराने की बात कर रहे हैं।