फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15-year-old boy shot dead in Welcome north-east Delhi

दिल्ली में दो वारदात: वेलकम इलाके में मामूली विवाद में फायरिंग, गोली लगने से 15 साल का लड़का घायल

Sat, 11 Jan 2025 04:10 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 04:10 PM IST
सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक लड़के को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
15-year-old boy shot dead in Welcome north-east Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां वेलकम इलाके में एक शख्स ने कथित तौर पर 15 वर्षीय लड़के को गोली मार दी।  पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

 
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि वेलकम इलाके के बी-ब्लॉक में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि पीड़ित के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके थे। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे जब वह गली में खड़ा था। तब आरोपी आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने गोली मार दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अपराधी की पहचान की जा रही है। अभी आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्दमपुरी में दो युवकों को चाकू मारा, एक की हालत नाजुक
वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी स्थित शनि बाजार में शुक्रवार रात दो युवकों को चाकू मार दिया गया। गंभीर हालत में आतिफ (20) और बाकीब (19) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बाकीब की हालत नाजुक बनी हुई है। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

वारदात ज्योति नगर और वेलकम थाने की सीमा पर हुई। एक युवक को ज्योति नगर की सीमा में चाकू लगा जबकि दूसरे को वेलकम थाना एरिया में चाकू लगा। दोनों थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशकां जता रही है कि आपसी रंजिश की वजह से दोनों युवकों को चाकू मारा गया। पुलिस दोनों युवकों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कई टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पहली वारदात में बदमाशों ने कबीर नगर निवासी बाकीब को चाकू मार दिया। रात 10 बजे वह बाकीब अपने दोस्त के साथ शनि बाजार जा रहा था। इस बीच तीन युवकों ने समीर नामक किसी अज्ञात युवक के बारे में पूछा। आरोपी कहने लगे कि समीर को उसे चाकू क्यों मारा।

पीड़ित ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे चाकू मार दिए। वेलकम थाना पुलिस ने बाकीब का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में इसी तरह बदमाशों ने शनि बाजार में आतिफ को चाकू मार दिया। उससे भी समीर को चाकू मारने की बात की गई। दोनों घायलों का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस की पूछताछ में घायल बाकीब और आतिफ ने बताया कि वह किसी समीर को नहीं जानते। उनको यह भी नहीं पता कि उनको चाकू क्यों मारा गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed