फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 thousand will take the oath of office punch.

15 हजार से अधिक पंच लेंगे पद की शपथ

Thu, 11 Feb 2016 01:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 11 Feb 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
15 thousand will take the oath of office punch.

पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद अब चुनी गई ‘छोटी सरकार’ को कामकाज सौंपने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में मंडल के छह जिलों के पंचों को शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को तय किया गया है।

विज्ञापन


इसे लेकर बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक होगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 16 फरवरी को दोपहर बाद 2 बजे सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क के निकट हुडा मैदान में गुड़गांव मंडल के सभी 6 जिलों में निर्वाचित हुए पंचों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। निर्वाचित पंचों को हरियाणा के कृषि एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ शपथ दिलवाएंगे।
विज्ञापन


गुड़गांव मंडल के सभी जिलों से नियुक्त हुए 15848 पंच शामिल होंगे। इनमें गुड़गांव जिले से 1954, रेवाड़ी से 3240, महेंद्रगढ़ से 3290, फरीदाबाद से 1304, पलवल से 2603 और मेवात से 3457 पंच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी 6 जिलों में पंच पद पर 5306 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। प्रशासन का दावा है कि उसी के अनुरूप शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस समारोह के लिए दो स्टेज का निर्माण होगा। पंचों और अन्य लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए तीन स्थल बनाए जाएंगे।

पंडाल में पंचों के लिए बैठने की व्यवस्था जिलावार होगी और प्रत्येक जिला के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जाएंगे। पंचायत विभाग के अधिकारियों को लेजरवैली ग्राउंड को आने वाले सभी रास्तों पर साइन बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया गया।

अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ड्यूटियां सौंपी है। कार्यक्रम स्थल पर सफाई की व्यवस्था हुडा और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आने वाले लोगों के लिए पब्लिक टॉयलेट का प्रबंध नगर निगम करेगा।

सरकार ने तय किए हैं कार्यक्रम
प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जिला परिषदों व पंचायत समिति के सदस्यों को 12 फरवरी को सुबह 11:00 बजे करनाल में मुख्यमंत्री शपथ दिलाएंगे।

सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को भी 15 फरवरी को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री रोहतक में शपथ दिलाएंगे। रोहतक मंडल के सभी नवनिर्वाचित पंचों को शपथ 16 फरवरी को सुबह 11 बजे झज्जर में पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ दिलाएंगे।


इसी दिन दोपहर बाद 2 बजे गुड़गांव में गुड़गांव मंडल के सभी नवनिर्वाचित पंचों को शपथ दिलाएंगे। हिसार मंडल के सभी नवनिर्वाचित पंचों को 17 फरवरी को सुबह 11 बजे जींद में धनखड़ दिलाएंगे और वे उसी दिन दोपहर बाद 2 बजे अंबाला मंडल के नवनिर्वाचित पंचों को अंबाला में शपथ दिलवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed