{"_id":"39067c37fcfd7e0e070210eb13cf2cc2","slug":"15-foot-over-bridge-will-start-first-in-the-old-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने शहर में पहला फुट ओवर ब्रिज 15 से शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने शहर में पहला फुट ओवर ब्रिज 15 से शुरू होगा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Jul 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने शहर में पहला फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) नगर निगम जल्द ही शुरू कर देगा। जीडीए कार्यालय के निकट बीओटी पैटर्न पर एफओबी 95 फीसदी तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारी 15 जुलाई तक इसका लोकार्पण करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा कलक्ट्रेट और नए बस अड्डे पर भी एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है। करीब तीन महीने में इनका निर्माण भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम ने कुल 16 स्थानों पर एफओबी बनाने की प्लानिंग है। पुराने शहर में सबसे पहले संजय गीता पार्क के सामने व जीडीए कार्यालय के पास एफओबी बनाया गया है। एफओबी में सुरक्षा के लिहाज से साइड से ओपन रखा गया है। इस पर लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
नगर निगम के यातायात प्रभारी व अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि 15 जुलाई तक एफओबी को शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट और नए बस अड्डे पर भी एफओबी बनाए जा रहे हैं। मोहन नगर एफओबी का भी 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।