फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 August many trains affected, rail traffic postponed one hour and 45 minutes in the morning

15 अगस्त को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, रेल यातायात सुबह एक घंटा 45 मिनट रहेगा स्थगित

Wed, 14 Aug 2019 05:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Aug 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
15 August many trains affected, rail traffic postponed one hour and 45 minutes in the morning
भारतीय रेल, फाइल फोटो

रक्षाबंधन के दिन अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ट्रेनों की समयसारणी पता कर लें। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली जंक्शन और दिल्ली- शाहदरा स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही सुबह 6:45 से सुबह  8:30 बजे तक अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी। लाल किला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण समारोह के दौरान कोई भी ट्रेन तिलक ब्रिज रेलवे पुल और भैरों ब्रिज स्टेशन पर खड़ी नहीं होगी। 

विज्ञापन


निरस्त रहने वाली ट्रेनें
64437 गाजियाबाद- नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन ईएमयू।
64402  दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें 
14207 प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन पद्मावत एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेगी। 
12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेगी। 
14042 देहरादून-दिल्ली जंक्शन  मसूरी एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेगी।  
64004 सोनीपत-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद ईएमयू को बरास्ता सब्जी मंडी-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद चलाया जाएगा।
 

आवश्यकता पड़ने पर रोककर चलाई जाने वाली ट्रेनें

51914 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
64111 खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू ट्रेन को साहिबाबाद स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा।
64558 सहारनपुर-दिल्ली एमईएमयू को गाजियाबाद में रोककर चलाया जाएगा।
64103 अलीगढ़ जंक्शन-दिल्ली एमईएमयू को साहिबाबाद में रोककर चलाया जाएगा।
74022 शामली-दिल्ली जंक्शन डीईएमयू को नौली में रोककर चलाया जायेगा ।
12312 कालका-हावड़ा मेल समारोह समाप्त होने पर दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी ।
15910 लालगढ़-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस मेल समारोह समाप्त होने पर दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी ।
64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज हापुड शटल को साहिबाबाद  में रोककर चलाया जाएगा।

परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेनें
54058 शामली-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर तड़के 3:15 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे चलेगी। 
15484 दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सुबह 6.35 बजे की जगह सुबह 8.30 बजे दिल्ली जंक्शन से चलेगी। 
14044 दिल्ली जंक्शन-कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस सुबह 7:30 बजे की जगह सुबह 8:45 बजे दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी।
74021 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर डीएमयू दिल्ली जंक्शन से सुबह 7.35 बजे के स्थान पर सुबह 9 बजे चलेगी। यह ट्रेन शामली जंक्शन पर समाप्त हो जाएगी। 
74024 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन डीएमयू शामली रेलवे स्टेशन से चलेगी। सहारनुपर-शामली के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed