फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1404 covid 19 cases 1130 recoveries and 16 deaths reported in Delhi on saturday

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1404 नए मामले आए सामने, 16 लोगों की मौत 

Sat, 08 Aug 2020 06:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Aug 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
1404 covid 19 cases 1130 recoveries and 16 deaths reported in Delhi on saturday
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

राजधानी में शनिवार को 17 दिन बाद कोरोना संक्रमण के 1400 से ज्यादा मामले आए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1404 नए केस आए और 16 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या अब 1,44,127 हो गई है। इसमें 1,29,362 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कुल मौत की संख्या 4098 हो गई। वहीं, इलाज के बाद 1130 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। कोविड अस्पतालों में इस समय 13,571 बेड उपलब्ध हैं और 10,469 खाली.हैं। इस समय 5372 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 61,489 जांच हो रही है। कुल जांच की संख्या 11,68,295 हो गई है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 478 हो गई हैं।
विज्ञापन


एक माह बाद 24 हजार से ज्यादा लोगों की जांच
शनिवार को 24,592 लोगों की जांच की गई। एक माह बाद जांच का आंकड़ा 24 हजार के पार पहुंचा हैं। इससे पहले 7 जुलाई को 24 हजार लोगों की जांच की गई थी। दिल्ली में दो दिनों में ही 47,618 जांच की गई है। इनमें 80 फीसदी से अधिक टेस्ट एंटिजन प्रणाली से किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन से बढ़ रहे एक्टिव मरीज
एक्टिव मरीजों की संख्या चार दिन से लगातार बढ़ रही है। 4 अगस्त को सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंच गई थी। जो अब बढ़कर 10667 हो गई है। बीते चार दिनों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमितों से कम है। इससे एक्टिव मरीज बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed