फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14 year old girl came to Delhi on the run to meet Facebook friend

दिल्ली के मुंडे पर फिदा हुई मधुबनी की 'बाला': पहले FB पर हुई दोस्ती फिर आ गई राजधानी, की लाख कोशिस लेकिन...

Mon, 03 Apr 2023 09:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Apr 2023 09:40 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि एक मार्च को कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी पुलिस चौकी का स्टाफ गश्त कर रहा था। इस बीच टीम ने देखा कि फुटओवर ब्रिज के पास एक लड़की परेशान बैठी है। हावभाव देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा

विज्ञापन
14 year old girl came to Delhi on the run to meet Facebook friend
फेसबुक - फोटो : istock

विस्तार

बिहार के मधुबनी की रहने वाली 14 साल की एक किशोरी की फेसबुक से दोस्ती एक लड़के से हुई। लड़के ने बताया कि वह दिल्ली रहता है। बस फिर क्या था, लड़की चुपचाप परिवार को बिना बताए दिल्ली पहुंच गई। यहां कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर पुलिस ने उसे संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखकर रोक लिया।

विज्ञापन


बाद में एक महिला पुलिसकर्मी की मदद से लड़की से बातचीत की गई तो सारे माजरे का पता चला। लड़की के परिवार से संपर्क करने पर पता चला कि उसका मामा दिल्ली में ही रहता है। उससे संपर्क कर किशोरी को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया। परिवार ने पुलिस का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि एक मार्च को कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी पुलिस चौकी का स्टाफ गश्त कर रहा था। इस बीच टीम ने देखा कि फुटओवर ब्रिज के पास एक लड़की परेशान बैठी है। हावभाव देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस की टीम लड़की के पास पहुंची और उससे बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि वह मधुबनी बिहार की रहने वाली है। वह परिवार को बिना बताए दिल्ली आ गई। उसने अपने फेसबुक फ्रेंड के बारे में भी बताया। दिल्ली आकर वह उसे नहीं मिला। लड़की से बातचीत करने के बाद पुलिस ने मधुबनी पुलिस से संपर्क किया। लेकिन तब तक परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं करवाई थी।


पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया। लड़की मां से बात हुई। उसने बताया कि उसका भाई दिल्ली में रहता है। उसकी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने लड़की के मामा से संपर्क किया। मामा ने लड़की पहचान कर ली। बाद में उसे बाकी परिजनों की मौजूदगी में परिवार के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed