{"_id":"5ccb2167bdec22073d79896a","slug":"14-mlas-of-aap-in-touch-with-bjp-says-vijay-goel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नहीं आप के 14 विधायक भाजपा के संपर्क में : विजय गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नहीं आप के 14 विधायक भाजपा के संपर्क में : विजय गोयल
Thu, 02 May 2019 10:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 02 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
विजय गोयल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के लगातार आरोपों पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने स्पष्ट कहा कि आप के 7 नहीं बल्कि 14 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। गोयल ने कहा कि आप के विधायक अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। ताजा मामला अलका लांबा का है, जिन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज से तंग आकर कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपने विधायकों के बिकाऊ कहने वाले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रहेगी। इसकी भी संभावना है कि दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तरह कुछ सीट पर आप पार्टी की जमानत तक जब्त हो जाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एंड पार्टी प्रधानमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। आप उम्मीदवार आतिशी बिना नाम लिए गुंडा शब्द का इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन