फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14 fraudsters arrested for duping people of Rs 8 crore by promising them jobs from home

Delhi NCR News: घर बैठे नौकरी का झांसा देकर ठग लिए 8 करोड़, 14 जालसाज गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
-अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 8 करोड़ की ठगी का खुलासा
विज्ञापन

- नौकरी का झांसा देकर लोगों को बनाते थे शिकार, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों से 14 आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 8 करोड़ की ठगी का खुलासा किया है। यह गिरोह टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिये अंतरराज्यीय मॉड्यूल चला रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 18 मोबाइल, 19 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, 3 एटीएम कार्ड, 4 चेक बुक और 2 स्टैम्प बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह उर्फ अलफा (35), संदीप सिंह (33), हरसिमरन पाल सिंह (33), गेवी (20), विशाल कुमार (25), अजीत कुमार पांडेय (38), साहिल (23), सैय्यद जीशान अली (24), सैय्यद आदिल हुसैन (24), प्रमिंदर सिंह (39), स्वराज कुमार गुप्ता (24), राजू कोंवार (24), अनिल कुमार अहिरवार (36) और गुरदीप सिंह (30) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा के मुताबिक, पुलिस को 25 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि गीता कॉलोनी के एक होटल में कुछ संदिग्ध लोग ठगी की गतिविधियों में शामिल हैं। पुलिस ने एक टीम गठित की और होटल में छापेमारी की, जिसके बाद पुलिस ने होटल से 12 आरोपियों को दबोच लिया। बाद में, इनकी निशानदेही पर गिरोह के सरगना प्रदीप उर्फ अल्फा और गेवी को लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम नौकरी करने का देते थे झांसा : पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को घर बैठे नौकरी (वर्क फ्रॉम होम) और टास्क आधारित कमाई का लालच देते थे। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए ये कुछ छोटी रकम वापस करते थे, लेकिन बाद में रजिस्ट्रेशन फीस, सुरक्षा जमा और टास्क पूरा करने के नाम पर मोटी रकम वसूल कर फरार हो जाते थे। गिरोह म्यूल बैंक अकाउंट्स (किराये के खातों) का इस्तेमाल करता था। जांच में एक बैंक खाता 1.5 करोड़ से जुड़ी 40 एनसीआरपी शिकायतों से संबंधित पाया गया। एक अकेला केनरा बैंक का एटीएम कार्ड 3 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा था। जब पुलिस ने ठगी के सभी तारों को एक साथ मिलाया, तो धोखाधड़ी 8 करोड़ से अधिक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article