फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   137 corona case found in delhi in last 24 hours

कोरोना का खौफ: दिल्ली में एक ही दिन में दोगुना के करीब पहुंचा कोरोना का संक्रमण, 25 दिन बाद बढ़े इतने मामले

Tue, 12 Apr 2022 01:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Apr 2022 01:45 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए कुल 9545 बिस्तरों की व्यवस्था है लेकिन इनमें 47 बिस्तर ही भरे हैं। अभी दिल्ली में 9698 बिस्तर खाली पड़े हैं। इसलिए लोगों को पैनिक में आने की आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन
137 corona case found in delhi in last 24 hours
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण का बड़ा उछाल आया है। एक ही दिन में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर में करीब दोगुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो करीब 25 दिन बाद सबसे अधिक है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 5079 नमूनों की जांच की गई जिनमें 2.70 फीसदी नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले रविवार को यह 1.29 फीसदी नमूने संक्रमित मिले थे। यानी बीते एक दिन में कोरोना की संक्रमण दर में 1.41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


विभाग के अनुसार बीते एक दिन में 137 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 144 मरीजों को छुट्टी दी गई। राहत की बात है कि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई। बहरहाल राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18,66,380 है जिनमें 18,39,622 रोगी ठीक हुए लेकिन 26,157 मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 601 हुई है जिनमें 447 मरीज होम आइसोलेशन में है। इनके अलावा अस्पतालों में भर्ती 47 में से 30 रोगियों की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन पांच मरीज आईसीयू और छह मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 741 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए कुल 9545 बिस्तरों की व्यवस्था है लेकिन इनमें 47 बिस्तर ही भरे हैं। अभी दिल्ली में 9698 बिस्तर खाली पड़े हैं। इसलिए लोगों को पैनिक में आने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना से बचने के लिए कोविड सतर्कता नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सई वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं: स्वास्थ्य मंत्री

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना संक्रमण काफी नियंत्रित स्थिति में है। अस्पतालों में इनदिनों केवल 49 मरीज ही भर्ती हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एक्सई वेरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से अब तक ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ की सूची में शामिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ये खतरनाक नहीं है। जबकि बीते सप्ताह ही डब्ल्यूएचओ इस वेरिएंट को गंभीर संक्रमण प्रसार का स्त्रोत मान चुका है। 

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें कोरोना के नए-नए वेरिएंट के साथ रहना सीखना होगा, ये वेरिएंट आगे आते रहेंगे। हालांकि हमें अभी भी कोरोना के नियमों का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अस्पताल में मरीजों की संख्या संतुलित
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। फिलहाल संक्रमण दर पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। वर्तमान में केवल कोरोना के 49 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती है। कोरोना मरीजों की संख्या संतुलित और कंट्रोल में है।

हर परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार
मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अभी अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या इतनी कम है कि बिस्तरों को बढ़ाए जाने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। दिल्ली में मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त है। सरकार आने वाली गंभीर से गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली सरकार ने हाल ही में सात नए अस्पताल को बनाने का काम शुरू किया है, जो आने वाले कुछ महीनों में बनकर तैयार हो जाएंगे। इन नए अस्पतालों के बन जाने से दिल्ली में तकरीबन सात हजार अन्य बेड बढ़ाए जा सकेंगे। 

दिल्ली सरकार फ्री में देगी एहतियाती खुराक
सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार की तरफ से सरकारी अस्पतालों में लोगों को जल्द ही एहतियाती खुराक मुफ्त में लगाई जाएगी। जिस वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक लगी थी, उसी वैक्सीन की एहतियाती खुराक लगाई जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने यह नहीं बताया कि दिल्ली के लोगों को एतिहयाती खुराक कब से निशुल्क मिलेगी। अभी तक स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयुवालों को ही एहतियाती खुराक दिल्ली सहित पूरे देश में निशुल्क मिल रही है लेकिन 18 से 59 साल वालों को दिल्ली में कब से एहतियाती खुराक फ्री मिलेगी? इस बारे में स्वास्थ्य विभाग ने भी कोई जानकारी नहीं दी।  

सावधानी ही हर वेरिएंट से बचाव का तरीका
स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने जनता से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना को फैलने से रोकने का एक ही तरीका है कि हमेशा सावधानी बरतें। उन्होंने सभी लोगों से सार्वजनिक जगहों पर जाते वक्त सुरक्षा के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि जब भी अपने घर से बाहर जा रहे हों तो मास्क पहनें और हर समय कोविड से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करें, जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed