फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1304 ATMs in the city, 90 percent are cashless

शहर में हैं 1304 एटीएम हैं, 90 फीसदी रहे कैशलेस

Mon, 05 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम Updated Mon, 05 Dec 2016 12:08 AM IST
सार

रविवार सुबह 1174 पूरी तरह खाली रहे
 

विज्ञापन
1304 ATMs in the city,  90 percent are cashless
कैशलेस एटीएम - फोटो : AmarUjala

विस्तार

500 और 1000 रुपये की नोटबंदी को 26 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार सुबह से ही शहर के 90 फीसदी एटीएम कैशलेस रहे और जिन एटीएम में पैसे आए, उसमें 50 मिनट के अंदर पैसा खत्म हो गया।

विज्ञापन


साइबर सिटी में 1306 एटीएम हैं। इनमें 1304 तकनीकी तौर पर काम कर रहे हैं, लेकिन इनमें रविवार सुबह 1174 एटीएम पूरी तरह खाली रहे। कुछ बैंकों के एटीएम मेें रात दो बजे पैसे डाले गए थे, जो सुबह होते ही खत्म हो गए। दोपहर के बाद पूरे शहर के एटीएम में पैसे के लिए लोग भटकते रहे। पेश है रिपोर्ट-
विज्ञापन


केवल 70 लोगों को मिला पैसा
स्थान : सेक्टर-10ए, समय : 10 बजे
पॉश इलाके सेक्टर-10ए में राष्ट्रीय और निजी बैंकों के सात एटीएम हैं। छुट्टी के दिन कामकाजी लोग सुबह गश्त के साथ एटीएम की तलाश में जुट गए। यहां केवल एक्सिस बैंक के एटीएम में सुबह जब पैसे निकलने लगे, तो यह सूचना सेक्टर में आग की तरह फैली और लोग लाइन मेें लगने लगे, मगर करीब 70 लोगों के बाद ही एटीएम ने पैसा उगलना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली एटीएम की कर रहे रखवाली
स्थान : डीएलएफ फेज-1, समय: 11.00 बजे
साइबर सिटी के वीआईपी इलाके डीएलएफ फेज-1 में रविवार को सभी बैंकों के एटीएम खाली रहे। सभी एटीएम के बाहर नो-कैश या एटीएम आउट ऑफ सर्विस का टैग लगा रहा। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के एटीएम का शटर डाउन रहा।

 

तो अन्य बैंकों के बाहर खड़े गार्ड एटीएम की चौकीदारी करने के साथ आने वाले लोगों को पैसा नहीं होने की जानकारी दे रहे थे। बैंक के बाहर खड़े चौकीदार राजेश नेगी का कहना है कि शनिवार दोपहर से पैसा नहीं है। रविवार को छुट्टी है तो पैसा नहीं आएगा। सभी खाली बैंकों की रखवाली कर रहे हैं।

सिर्फ 2000 के नोट निकले
स्थान : सेक्टर-44, दोपहर 1 बजे
पैसे की तलाश में लोग हर एटीएम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। सेक्टर-44 में कई निजी बैंकों के एटीएम हैं। दोपहर को सब खाली हो गए, लेकिन यहां रविवार सुबह पैसे पहुंचे थे तो लोगों की भीड़ थी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक एटीएम के बाहर खड़े गार्ड रफीक अहमद बताते हैं कि सुबह 8 बजे यहां पर कई एटीएम में पैसे थे।

 

लंबी लाइन लगी हुई थी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, आईसीआईसीआई, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब एंड सिंध, इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम ने लगातार तीन घंटे तक पैसे उगले। यहां सिर्फ 2000 रुपये के नए नोट निकल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed