Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13-year-old girl scolded for looking at social media then released house and now recovered

खाकी ने ढूंढ निकाला: तीन महीने में मिली घर छोड़कर गई किशोरी, सिर्फ परिजनों की डांट के बाद उठाया था ये कदम

Thu, 26 Feb 2026 06:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 06:48 PM IST
सार

Delhi Police: बीते साल दिल्ली के गाजीपुर में घर छोड़कर गई किशोरी मिल गई है। जिसे अपराध शाखा की टीम ने पहाड़गंज से सुरक्षित बरामद किया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी तरफ आठवीं कक्षा के किशोर को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला।

विज्ञापन
13-year-old girl scolded for looking at social media then released house and now recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के गाजीपुर में रहने वाली एक 13 वर्ष की एक किशोरी को उसके माता-पिता ने इस बात पर डांट दिया कि वह हमेशा सोशल मीडिया पर लगी रहती थी। डांट से नाराज होकर किशोरी ने घर छोड़ दिया। 

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि किशोरी के गायब होने की प्राथमिकी 24 नवंबर, 2025 को गाजीपुर थाने में दर्ज हुई थी। 

शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर मुकेश कुमार व एसआई विशाल गुप्ता की टीम ने किशोरी को पहाड़गंज इलाके से ढूंढ लिया। किशोरी को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


रणहौला से भी मिला एक किशोर
इसके अलावा इंस्पेटर मनोज दहिया की टीम ने रणहौला थाना इलाके से 24 फरवरी को गायब हुए आठवीं कक्षा के किशोर को श्याम विहार, रणहोला, दिल्ली के इलाके से को ढूंढा है। किशोर को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है। किशोर ने बताया कि वह 24 फरवरी को पड़ोस में ट्यूशन गया था और ट्यूशन के बाद वह अपने एक स्कूल के दोस्त के घर पहुंचा और वहीं रुक गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed