{"_id":"6a6b754795fe42c31b0dfc50","slug":"13-year-old-boy-drowns-while-bathing-in-canal-body-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148390-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नहर में नहाने गया 13 साल का किशोर डूबा, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नहर में नहाने गया 13 साल का किशोर डूबा, शव बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना नहर में नहाने गए 13 साल का किशोर डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर की तलाश के बाद किशोर का शव नहर से बाहर निकाल लिया गया। उसे पास के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त सलमान के रूप में हुई है। दमकल विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दमकल विभाग को नहर में एक किशोर के डूबने की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और गोताखोरों की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नहर से बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि सलमान नहर में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। वह अपने परिवार के साथ जेजे कॉलोनी बवाना में रहता था। उसके पिता यूसुफ ने बताया कि उसका बेटा अकसर नहर में नहाने के लिए जाता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।