फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13 new subway interchange station would get relief from increased rents, Know How

बढ़े किराये से राहत दिलाएंगे मेट्रो के 13 नए इंटरचेंज स्टेशन, जानिए कैसे 

Mon, 12 Sep 2016 12:08 AM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
13 new subway interchange station would get relief from increased rents, Know How
metro - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो का किराया 66 फीसदी तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है। किराये का यह बोझ यात्रियों पर पड़ने वाला है। मगर अच्छी खबर यह है कि मेट्रो फेज तीन में बन रहे 13 नए इंटरचेंज स्टेशन बढ़े हुए किराये से राहत दिलाएंगे। 

विज्ञापन


क्योंकि  मेट्रो का नेटवर्क तो बढ़ जाएगा, लेकिन दूरियां कम हो जाएंगी। मेट्रो की मानें तो कई स्टेशनों के बीच 15 किलोमीटर दूरियां कम हो जाएंगी। इसका फायदा एनसीआर के शहरों को भी मिलेगा। 
विज्ञापन


नए इंटरचेंज के बनने से जब दो स्टेशनों के बीच की दूरियां कम होंगी तो किराये पर भी फर्क पड़ेगा। क्योंकि मेट्रो का किराया सफर की दूरी के लिहाज से तय किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए इंटरचेंज बनने से दो स्टेशनों के बीच दूरी कम हो जाएगी तो उस पर बढ़ने वाले किराये का बोझ भी कम होगा। इसका फायदा यात्रियों को दो तरीके से मिलेगा। पहला किराया कम होगा और दूसरा सफर का समय भी कम होगा। 

इसको ऐसे समझे 
अभी आनंद विहार स्टेशन से आपको वेलकम मेट्रो स्टेशन जाना है तो इसके लिए कश्मीरी गेट होकर जाना पड़ता है। कुल दूरी 20.32 किलोमीटर है।

मेट्रो फेज तीन में 13 नए इंटरचेंज

13 new subway interchange station would get relief from increased rents, Know How
दिल्ली मेट्रो
इसी तरह कड़कड़डूमा से 19.26 किलोमीटर है। मगर मेट्रो फेज तीन में कड़कड़डूमा व आनंद विहार इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन बनेगा। यह सीधे (लाइन चार से लाइन वन) वेलकम से जुड़ जाएगा। इससे आनंद विहार से वेलकम की दूरी महज 5.49 और कड़कड़डूमा से 4.34 किलोमीटर रह जाएगी। दूरी कम होगी तो किराया भी कम लगेगा।

मौजूदा चालू 9 इंटरचेंज
राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, इंद्रलोक, अशोक पाक मेन, यमुना बैंक, द्वारका सेक्टर 21, नई दिल्ली और कीर्ति नगर। 

मेट्रो फेज तीन में 13 नए इंटरचेंज
हौजखास, आईएनए, राजौरी गार्डन, मयूर विहार फेज वन, आजादपुर, नेताजी सुभाष प्लेस, लाजपत नगर, आनंद विहार, कड़कडड़ूमा, वेलकम, कालकाजी मंदिर, बॉटेनिकल गार्डन और मंडी हाउस। 

फैक्ट फाइल:
मेट्रो का मौजूदा किराया 
8 से 30 रुपये
बढ़ाने का प्रस्ताव
10 से 50 रुपये

45 लाख यात्री सफर करेंगे मेट्रो फेज तीन के बाद 
27 लाख लोग औसतन रोजाना सफर करते हैं। जून 2017 तक पूरी तरह से शुरू पाएगा मेट्रो

मेट्रो फेज तीन के पांच बड़े इंटरचेंज का फायदा 
आनंद विहार आनंद विहार, वैशाली, नोएडा के यात्री बगैर मंडी हाउस और राजीव चौक गए सीधे रेड लाइन (दिलशाद गार्डन से रिठाला) पर जा सकेंगे। रेड लाइन के यात्री पिंक लाइन (निर्माणाधीन लाइन 7) से सीधे वैशाली और नोएडा जा पाएंगे। 

इन स्टेशनों से होगा इंटरचेंज

13 new subway interchange station would get relief from increased rents, Know How
दिल्ली मेट्रो - फोटो : रपििप
लाजपत नगर
लाजपत नगर स्टेशन बनने से साउथ दिल्ली से आनंद विहार स्टेशन सीधे कनेक्ट हो जाएगा। वर्तमान में मोती बाग, सरोजनी नगर, आश्रम, लाजपत नगर, जंगपुरा, कैलाश कॉलोनी से आनंद विहार जाने के लिए मंडी हाउस से मेट्रो बदलना पड़ता है। लाजपत नगर के इंटरचेंज बनते ही सीधे आनंद विहार जा सकेंगे। 

राजौरी गार्डन
द्वारका से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अभी मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से होकर जाना पड़ता है। मगर फेज तीन चालू होते ही राजौरी गार्डन इंटरचेंज बनने से वे राजौरी गार्डन से ही पिंक लाइन के जरिये सीधे दक्षिणी दिल्ली जा सकेंगे। इसी प्रकार रोहिणी, मुंडका व बादली लाइन की तरफ जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।

बॉटेनिकल गार्डन/कालका जी
बॉटेनिकल गार्डन कालका जी के इंटरचेज बनने से नोएडा, फरीदाबाद, बदरपुर समेत दक्षिणी दिल्ली यात्रियों को फायदा होगा। वायलेट लाइन
आने के लिए अब नोएडा वालों को मंडी हाउस नहीं आना होगा। 

वह महज साढ़े चार किलोमीटर का सफर पूरा करके सीधे बॉटेनिकल गार्डन से कालका जी पहुंच सकेंगे। वहीं बदरपुर फरीदाबाद वाले कालकाजी से सीधे नोएडा जा सकते है। उन्हें राजीव चौक या मंडी हाउस जाने की जरूरत नहीं है। 

हौजखास
हौजखास मेट्रो स्टेशन बनने से गुड़गांव के यात्रियों को नोएडा जाने के लिए महज 5.5 किलोमीटर का सफर करना होगा। अभी उन्हें नोएडा जाने के लिए 18.6 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। अब वह हुड्डा सिटी सेंटर बैठकर हौजखास से सीधे बॉटेनिकल गार्डन के लिए मेट्रो ले  पाएंगे। मंडी हाउस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed