{"_id":"67ae95f6097adb79cd0329c5","slug":"127-posts-of-employees-and-officers-will-be-reduced-in-mcd-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Retrenchment : दिल्ली नगर निगम में कम होंगे कर्मचारियों और अधिकारियों के 127 पद, फैसला अगली बैठक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Retrenchment : दिल्ली नगर निगम में कम होंगे कर्मचारियों और अधिकारियों के 127 पद, फैसला अगली बैठक में
Fri, 14 Feb 2025 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2025 06:33 AM IST
सार
इसके तहत 127 पदों को समाप्त किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से शिक्षा विभाग के शारीरिक प्रशिक्षण के 55 पद शामिल हैं। इसके अलावा आयुष विभाग में 24 मेडिकल ऑफिसर के पद खत्म किए जाएंगे।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमसीडी में कर्मचारियों और अधिकारियों के पदों में कमी करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 127 पदों को समाप्त किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से शिक्षा विभाग के शारीरिक प्रशिक्षण के 55 पद शामिल हैं। इसके अलावा आयुष विभाग में 24 मेडिकल ऑफिसर के पद खत्म किए जाएंगे। हालांकि, एमसीडी के आयुक्त ने कई विभागों में पद बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा है, जिसमें कुछ विभागों में छह नए पद जोड़े जाएंगे।
आयुक्त अश्वनी कुमार ने एमसीडी सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया, लेकिन नेता सदन मुकेश गोयल ने आयुक्त के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया और कहा कि सदन की अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। यह निर्णय अगले सत्र में पारित किया जाएगा, जिसमें पूरी स्थिति पर विचार किया जाएगा। इस कदम से एमसीडी के खर्चों में कमी लाने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि, कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को लेकर चिंता जताई है, क्योंकि कई लोगों की नौकरी पर संकट आ सकता है। प्रस्ताव स्थगित होने के बाद सभी की नजरें अगली बैठक पर टिकी हैं, जिसमें फैसला लिया जाएगा कि एमसीडी कर्मचारी पदों में कटौती का प्रस्ताव आखिरकार लागू होगा या नहीं।
विज्ञापन
व्यय और आय से संबंधित प्रस्ताव रोका
एमसीडी के व्यय और आय से संबंधित प्रस्ताव रोक दिया गया है। प्रस्ताव एमसीडी की सदन बैठक में पेश किया गया था, लेकिन सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने संशोधन की मांग की है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी ओर से प्रस्ताव लाने की बात की है, जिससे प्रस्ताव में कुछ बदलाव हो सकते हैं। सत्तापक्ष का कहना है कि प्रस्ताव में कुछ क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त राशि आवंटित करने की जरूरत है। एमसीडी के अधिकारियों के अनुसार, प्रस्ताव को 31 मार्च तक पास करना अनिवार्य है।