फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1,250 street plays bringing untold stories of service to arrive in Delhi

Delhi NCR News: सेवा की अनकही कहानियां लेकर दिल्ली में उतरेंगे 1250 नुक्कड़ नाटक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत 176 नुक्कड़ नाटकों से हुई
विज्ञापन

प्रत्येक मंडल में चार कहानियों की होगी प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में लोगों को सेवा, स्वच्छता और देश के विकास से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार शहरभर में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन करेगी। सेवा की अनकही कहानियां थीम पर शुरू होने वाले इस अभियान के तहत करीब 1250 नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। मंगलवार को अभियान की शुरुआत 176 नुक्कड़ नाटकों से हुई।
दिल्ली पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से साहित्य कला परिषद शहरभर में यह अभियान चलाएगी। इसके तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में करीब 1250 नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में चार प्रस्तुतियां करने की योजना है।
विज्ञापन

तैयार किए गए नुक्कड़ नाटकों में सेवा, स्वच्छता और देश को विकास के रास्ते पर ले जाने वाली पहलों को प्रमुखता दी गई है। इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ उन्हें सेवा से जुड़े कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कपिल मिश्रा ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके सेवा पर जोर देने वाले विचारों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed