{"_id":"699080542d33a2fedb0eeabb","slug":"120-mist-spray-system-inaugurated-at-igi-airport-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-124126-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का उद्घाटन
विज्ञापन
- दिल्ली सरकार शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म रणनीति के तहत वैज्ञानिक तरीके से प्रदूषण नियंत्रण पर कर रही काम : मुख्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर जीएमआर समूह की ओर से स्थापित 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म रणनीति के तहत वैज्ञानिक तरीके से प्रदूषण नियंत्रण पर काम कर रही है। उन्होंने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य क्लियर एयर, क्लीन दिल्ली है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले ही दिल्ली की प्रमुख सड़कों और 143 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाए जा चुके हैं। 46 मेट्रो स्टेशनों तक रियल-टाइम वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग नेटवर्क का विस्तार किया गया है। वायु रक्षक पहल के जरिए प्रदूषण मानकों का सख्त पालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीआई एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में 100 मिलियन यात्रियों का आंकड़ा पार कर विश्व के पांचवें सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में उभरेगा। मिस्ट सिस्टम यात्रियों को बेहतर वायु गुणवत्ता का अनुभव देगा और एयरपोर्ट के आसपास धूल नियंत्रण में मदद करेगा। भविष्य में इसे 600 पोल्स तक बढ़ाया जाएगा। सीएम ने दिल्ली सरकार की अन्य पहल भी बताईं। इसमें 2029 तक सार्वजनिक बसों का इलेक्ट्रिक होना, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, शहर में 1,000 से अधिक वाटर स्प्रिंकलर लगाना शामिल हैं। निर्माण स्थलों पर एआई आधारित डस्ट मॉनिटरिंग लागू करना भी सरकार के कार्यों में है। इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, बिजवासन के विधायक कैलाश गहलोत और जीएमआर ग्रुप के निदेशक नारायण राव काड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे।