फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 year old girl injured by bullet in east delhi asking for justice

मासूम लड़की भुगत रही छत पर जाने की सजा

Fri, 06 Nov 2015 10:55 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
12 year old girl injured by bullet in east delhi asking for justice

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में अपने एक कमरे के घर में रहने वाली 12 साल की सुमन शाम के वक्त छत पर टहलने गई। उसे क्या पता था कि शाम को घर से निकलना उसे इतना महंगा पड़ेगा।

विज्ञापन


अचानक उसने कुछ लोगों के झगड़ने और शोर की आवाज सुनी। उसने देखा कि कॉलोनी के कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन,  अचानक झगड़ा उग्र हो गया और बंदूकें निकल गईं।
विज्ञापन


सुमन के परिवार वालों का कहना है कि उत्पात करने वाले लोग मोहल्ले के ही एक होटल में शराब पी रहे थे और उस वक्त सभी नशे में थे। परिवार का कहना है कि ये सभी युवा थे और बिना किसी को देखे उन्होंने अपनी बंदूकों से फायर करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में लड़ाई करते-करते सभी सड़क पर आ गए और गोलियां बरसाते रहे। इस वारदात में सुमन के मोहल्ले के पांच लोगों को गोली लगी और इसी में 12 साल की सुमन भी शामिल थी।

सुमन ने गंवाई एक किडनी

12 year old girl injured by bullet in east delhi asking for justice

गोली सुमन के पेट में लगी थी और उसे बुरी तरह जख्मी कर चुकी थी। गोली ने सुमन की किडनी को बुरी तरह प्रभावित किया। सुमन 20 दिन तक अस्पताल में रही। इस दौरान उसके कई ऑपरेशन किए गए और अंततः उसके घर वालों ने उसे डिस्चार्ज करा लिया।

सुमन के परिवार का कहना है कि अब उनके पास इलाज कराने के लिए पैसा नहीं है। गोली के जहर से सुमन की एक किडनी इतनी बुरी तरह से प्रभावति हुई कि उसे निकालना पड़ा।

सुमन की दूसरी किडनी भी इससे प्रभावित हो रही है और अब परिवार ने इलाज के लिए दिल्ली के पुलिस कमीश्नर से मदद की मांग की है। सुमन की मां संगीता का कहना है कि उसे उम्मीद है कि सुमन ठीक हो जाएगी और अपने सपनों को पूरा करेगी।

किसी नेता ने नहीं की मदद

12 year old girl injured by bullet in east delhi asking for justice

हालांकि, इस दौरान स्‍थानीय नेताओं ने भी सुमन के घर का दौरा किया लेकिन अभी तक किसी ने भी परिवार की कोई मदद नहीं की है। स्‍थानीय आप विधायक एसके बग्गा ने परिवार को भरोसा दिलाया था कि उनकी आर्थिक मदद की जाएगी।

सुमन के एक रिश्तेदार का कहना कि भाजपा काउंसलर भी सुमन को देखने आईं थी लेकिन किसी ने अभी तक इस परिवार की कोई खास मदद नहीं की है।

एक महीने पहले हुई इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि, बाकी अभी तक फरार हैं।

एक मासूम जो बिना किसी वजह के नशेड़ियों की गोलीबारी का शिकार हो जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है, क्या दिल्ली सरकार और पुलिस में से किसी को भी इसकी परवाह है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed