फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 year old girl commits suicide by hanging herself in Bawana

Delhi: 12 साल की बच्ची ने फंदा लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद की वजह से अवसाद में थी लड़की

Sun, 21 Apr 2024 12:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 Apr 2024 12:52 PM IST
सार

मृत बच्ची की पहचान अंजलि उर्फ सोना के रूप में हुई है। वह बवाना के राज वाटिका स्थित छोटी पूठ इलाके में रहती थी। बवाना पुलिस को शनिवार सुबह अंजलि के फंदा लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे के बिस्तर पर पड़ा देखा।

विज्ञापन
12 year old girl commits suicide by hanging herself in Bawana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बवाना के पूठ खुर्द इलाके में 12 साल की बच्ची ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला कि उसके माता-पिता के बीच तीन साल से विवाद चल रहा है और मां ने अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर रखी है। पारिवारिक विवाद के कारण बच्ची अवसाद में थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मृत बच्ची की पहचान अंजलि उर्फ सोना के रूप में हुई है। वह बवाना के राज वाटिका स्थित छोटी पूठ इलाके में रहती थी। बवाना पुलिस को शनिवार सुबह अंजलि के फंदा लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे के बिस्तर पर पड़ा देखा। फंदा लगाने में इस्तेमाल चुन्नी भी बिस्तर पर रखी थी। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच पड़ताल कर साक्ष्य हासिल किए।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बच्ची पिता, भाई और दादी के साथ रहती थी, जबकि मां पूनम तीन साल से अपने मायके शाहबाद डेयरी इलाके में रह रही है। उसने पति के खिलाफ अदालत में तलाक की अर्जी दे रखी है। परिवार वालों ने बताया कि शनिवार सुबह सवा सात बजे अंजलि स्कूल गई थी। स्कूल बंद होने के कारण वापस घर आ गई। करीब पौने नौ बजे दादी बिमला ने उसे स्कूल ड्रेस में ही पंखे से लटका हुआ देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed