फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 years old Noida boy drowns in Parvati River while travelling to kullu with uncle 

नोएडा: एक झटके में मातम में बदल गईं नववर्ष की खुशियां, खेलते-खेलते नदी में बह गया मासूम

Thu, 31 Dec 2020 10:22 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 31 Dec 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
11 years old Noida boy drowns in Parvati River while travelling to kullu with uncle 
रातभर सेक्टर में जागे रहे लोग (बाएं), मोक्ष शर्मा (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

नववर्ष का सब लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने फिरने के प्लान बना रहे हैं ताकि पूरे जश्न के साथ साल 2021 का स्वागत किया जाए। लेकिन इसी दौरान अत्यधिक जोश में छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


नोएडा का एक परिवार भी इसी तरह लापरवाही बरतने के कारण दर्दनक हादसे का शिकार हो गया। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पूरा परिवार कुल्लू गया था। इस दौरान कसोल में 11 साल का बच्चा पार्वती नदी में खेलते खेलते बह गया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में सैलानी वहां पर मौजूद थे, लेकिन कोई कुछ न कर सका। पल भर में ही परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। लापता बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार को पुलिस पोस्ट मणिकर्ण को सूचना मिली कि एक बच्चा पार्वती नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पता चला कि नोएडा सेक्टर-47 के रहने वाले हरीश शर्मा का बेटा मोक्ष शर्मा (11) अपने चाचा के साथ मणिकर्ण आया था।

बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सैलानी कसोल में चनालबेहड़ के पास पार्वती नदी के किनारे फोटोग्राफी कर रहे थे। 11 साल का मोक्ष भी पानी में खेल रहा था। खेलते-खेलते यह गहरे पानी में चला गया और बह गया। बच्चे का चाचा उसे काफी समय तक ढूंढता रहा। आखिर में उसने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर आई।


गौर रहे कि इससे पहले भी कई पर्यटक पार्वती नदी में डूब कर जान गंवा चुके हैं। उधर, एसपी गौरव सिंह ने कहा कि कसोल में पार्वती में एक बच्चा बहा है। लापता बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। मणिकर्ण पुलिस और शिवा रेस्क्यू कटागला की टीम लापता बच्चे को तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed