फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 years old boy suicides

11 साल का बच्चा घर में फंदे से झूलता मिला

Tue, 24 Mar 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
11 years old boy suicides

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम एक 11 साल के बच्चा अपने घर में फंदे से लटका हुआ मिला। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि उसकी मां बाहर जाकर खेलने से मना करती थी। जिसकी वजह से वह काफी परेशान था। आशंका है कि उसने खुदकुशी की है। पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मरने वाले बच्चे की पहचान बिट्टू के रूप में हुई है। वह अपने पिता जनार्दन राव, मां मुन्नी और तीन भाई व एक बहन के साथ बाबा कालोनी में रहता था। जनार्दन का इलाके में ऑटो पार्टस की दुकान है। सोमवार शाम परिवार वालों ने बिट्टू को फंदे की मदद से पंखे से लटकता हुआ देखा। 
विज्ञापन


परिवार वालों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे को फंदा से उतारने के बाद उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन मां ने पूछताछ में बताया है कि वह बिट्टू को बाहर जाकर खेलने से मना करती थी। आशंका है कि इसी वजह से परेशान होकर बच्चे ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed