फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 trains affected due to block in Kurukshetra

Delhi NCR News: कुरुक्षेत्र में ब्लॉक के कारण 11 ट्रेनों पर पड़ा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
-11 घंटे के पावर-ट्रैफिक ब्लॉक में 1 ट्रेन डायवर्ट, 2 रेगुलेट और 8 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कुरुक्षेत्र जंक्शन यार्ड में एलिवेटेड बीजी रेलवे लाइन के निर्माण के कारण 11 घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस कारण नॉर्दर्न रेलवे ने 9 और 10 जुलाई को कई ट्रेनों को डायवर्ट, रेगुलेट और शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया है। नॉर्दर्न रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति एनटीईएस एप या 139 हेल्पलाइन पर जांच लें।



किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर


डायवर्जन :
ट्रेन संख्या 19411 गांधीधाम-कैपिटल–दौलतपुर चौक एक्सप्रेस नौ जुलाई को अपने निर्धारित रूट की बजाय रोहतक–पानीपत–कुरुक्षेत्र होते हुए चलेगी। इस दौरान जुलाना, जींद, उचाना, नरवाना और कैथल में इसका ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन




रेगुलेशन :
ट्रेन संख्या 11906 होशियारपुर–आगरा कैंट एक्सप्रेस, 9 जुलाई को धोदा खेड़ी पर 35 मिनट रोकी जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12446 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस नौ जुलाई को धोदा खेड़ी पर 30 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शॉर्ट टर्मिनेशन/ शॉर्ट ओरिजिनेशन

- ट्रेन संख्या 14023 दिल्ली-नरवाना-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 9 जुलाई को नरवाना पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

- ट्रेन संख्या 14024 कुरुक्षेत्र-नरवाना-दिल्ली एक्सप्रेस 10 जुलाई को नरवाना से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

- ट्रेन संख्या 64564 अंब आंदौरा-रायपुर हरियाणा जंक्शन 9 जुलाई को अंबाला कैंट पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

- ट्रेन संख्या 64563 रायपुर हरियाणा जंक्शन-अंब आंदौरा पैसेंजर 10 जुलाई को अंबाला कैंट से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

- ट्रेन संख्या 54040 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 10 जुलाई को कैथल पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

- ट्रेन संख्या 54041 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर, 10 जुलाई को कैथल से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

- ट्रेन संख्या 54038 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 10 जुलाई को पिहोवा रोड पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

- ट्रेन संख्या 54037 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर 10 जुलाई को पिहोवा रोड से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed